Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Pakistan Vs England: पांचवें टी20 से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, खूंखार गेंदबाज बीमार होकर अस्पताल में भर्ती

Pak Vs Eng Naseem Shah: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (Pakistan Vs England Naseem Sham) के बीच पांचवें टी20 से पहले पाक टीम को झटका लगा है.

Pakistan Vs England: पांचवें टी20 से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, खूंखार गेंदबाज बीमार होकर अस्पताल में भर्ती

Eng Vs Pak 5TH T20

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pak Vs Eng t20) के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है. मैच से ठीक पहले पाकिस्तानी टीम को झटका लगा है क्योंकि युवा पेसर नसीम शाह बीमार हो गए हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद शाह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनके वायरल संक्रमण की पुष्टि की गई है. फिलहाल उनकी सेहत पर पीसीबी नजर बनाए हुए है लेकिन वह पांचवां टी20 मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. 

देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती 
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह को गंभीर वायरल संक्रमण हुआ है. मंगलवार देर रात जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नसीम शाह पहले से अच्छा फील कर रहे हैं लेकिन वह बुधवार को लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे.

नसीम की पांचवें टी20  के लिए अंतिम एकादश में जगह लगभग पक्की थी लेकिन मंगलवार देर रात तबीयत खराब होने की वजह से अब उन्हें मैदान से दूर रहना पड़ेगा. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह आने वाले दो मैचों में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं. 

यह भी पढ़ें: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे, लाइव देखना है मैच तो जानें सारी डिटेल

बढ़त लेने के लिहाज से अहम मुकाबला है आज 
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (Pak Vs Eng T20 Seris) टी 20 सीरीज का पांचवां मुकाबला आज लाहौर में खेला जाना है. दोनों ही टीमों के लिए बढ़त लेने के लिहाज से यह बहुत अहम मैच है. फिलहाल दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं. 15 साल बाद इंग्लिश टीम पाकिस्तान का दौरा कर रही है और इस वजह से स्थानीय दर्शकों में खासा उत्साह है. मैच कब, कहां शुरू होगा और कैसे लाइव देख सकते हैं जैसी सारी डिटेल यहां जानें.

यह भी पढ़ें: भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया में बवाल, एरोन फिंच की कप्तानी पर तलवार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement