Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Pakistan Vs England Pitch Report: पाकिस्तान का सीरीज हारना तय, मुल्तान की पिच पर भी दोहराई रावलपिंडी वाली गलती 

Pakistan Vs England Multan Pitch Report: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मुल्तान में खेला जाना है. यहां की पिच का भी हाल जान लें.

Pakistan Vs England Pitch Report: पाकिस्तान का सीरीज हारना तय, मुल्तान की पिच पर भी दोहराई रावलपिंडी वाली गलती 

Pak Vs Eng 2nd Test Multan Pitch Report 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (Pak Vs Eng Test Series) में मेहमान टीम फिलहाल 1-0 से आगे है. रावलपिंडी में मिली 74 रनों की हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पिच को जिम्मेदार ठहराया था. अब एक बार फिर पाकिस्तान की हार तय लग रही है क्योंकि मुल्तान की पिच के बारे में भी कहा जा रहा है कि यह लगभग रावलपिंडी जैसी ही पाटा पिच है. ऐसे में बहुत से क्रिकेट एक्सपर्ट तो पाकिस्तान के हारने की पहले से ही भविष्यवाणी कर रहे हैं. 

Pak Vs Eng Multan Pitch Report
पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pak Vs Eng Test) के बीच दूसरा टेस्ट मुल्तान में खेला जाना है. मुल्तान की इस पिच के साथ कई बड़े रिकॉर्ड और आंकड़े जुड़े हुए हैं और आम तौर पर इसे बल्लेबाजों के मुफीद पिच माना जाता है. पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों के लिए यहां पर रन बनाना आसान है लेकिन बैटर्स को जमने में थोड़ा वक्त लग सकता है.

यह भी पढ़ें: पहले वनडे में हार के बाद टीम इंडिया की ICC ने भी लगाई क्लास, सभी खिलाड़ियों को दी सजा  

आखिरी 2 दिन स्पिनर्स कर सकते हैं कमाल
मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी जबकि स्पिनर्स के लिए भी गुंजाइश है. पहले 3 दिन इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान रहेगा लेकिन आखिरी के 2 दिन स्पिनर्स के लिए पिच कमाल कर सकती है. दोनों ही टीमों के लिए बेहतर होगा कि बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजी में पेस और स्पिन का मिश्रण लेकर उतरें.  

यह भी पढ़ें: जिस पिच पर बने 1768 रन, बाबर आजम ने उसे ही बताया हार की वजह

लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड टीम से बाहर 
पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के कप्तान के लिए सही प्लेइंग 11 लेकर उतरना यहां काफी मुश्किल हो सकता है. पहले टेस्ट में चोटिल होने की वजह से लियाम लिविंगस्टोन सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर तेज गेंदबाज मार्क वुड की टीम में वापसी हो सकती है. शाहीन शाह अफरीदी के बिना टेस्ट खेलने उतरी बाबर आजम के लिए गेंदबाजी एक बार फिर चुनौती साबित हो सकती है. हारिस रउफ भी इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन चोटिल हो गए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement