Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PAK vs ENG 3rd Test Pitch Report: कराची में इंग्लैंड करेगी सूपड़ा साफ या पाकिस्तान करेगी पलटवार, जानें कैसी होगी पिच

Pakistan vs England Karachi Pitch and Weather Forecast: बेन स्टोक्स की टीम पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने के इरादे से कराची में उतरेगी.

PAK vs ENG 3rd Test Pitch Report: कराची में इंग्लैंड करेगी सूपड़ा साफ या पाकिस्तान करेगी पलटवार, जानें कैसी होगी पिच

pakistan vs england karachi pitch report and weather forecast babar azam ben stokes pak vs eng 3rd test

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंग्लैंड और पाकिस्तान (England vs Pakistan) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Pak vs Eng Test 2022) का आखिरी मुकाबला कराची में खेला जाएगा. पहले दोनों टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा चुनी इंग्लिश टीम कराची में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि इस का कुछ हद तक फैसला पिच (Karachi Pitch) की कंडिशन से भी होगा. ऐसे में पिच किसकी मदद करेगी और कराची की पिच किस टीम के लिए मददगार होगी, ये जानना जारूरी है. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस भी इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. 

कंगारुओं की जीत की दुआ करेगी टीम इंडिया, इस सीरीज से फाइनल की राह होगी तय

पहले दोनों टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान जहां पलटवार करने के लिए तैयार है तो दुनिया के टेस्ट क्रिकेट का नया पाठ पढ़ा रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम यहां हराकर पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. कराची पिच एक टेस्ट मैच विकेट मानी जाती है. वैसे तो इस बैटिंग पिच कहा जाता है लेकिन तेज गेंदबाज अपना जादू पहली गेंद से दिखा सकते हैं. पहली पारी में यहां औसत स्कोर 400 के आस-पास का है. दूसरी पारी में भी टीमें इतना स्कोर कर देती हैं. तीसरी पारी में यहां स्कोर 300 के आस-पास का रह जाता है और चौथी पारी में यहां औसत स्कोर सिर्फ 202 का है. 

कैसी होगी कराची की पिच

चौथी पारी में कम औसत स्कोर होने के बावजूद बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने यहां ज्यादा मैच जीते हैं. इस पिच पर श्रीलंका ने 765 रन का हाई स्कोर बनाया है. इस मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाज असरदार होते हैं तो तीसरे दिन के बाद स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है. 161 विकेट तेज गेंदबाजों ने कराची में झटके हैं तो स्पिनर्स ज्यादा पीछे नहीं हैं और वह भी 144 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस मुकाबले को भारत में आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देख सकते हैं. बात अगर मौसम की करें तो आसमान साफ रहेंगे और बारिश की कोई संभावना नहीं है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement