Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Pak Vs Eng Live Streaming: पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों के लिए सीरीज जीतने का अंतिम मौका, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल 

Pak Vs Eng 7th T20 Live Streaming: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रविवार को निर्णायक टी20 मुकाबला खेला जाना है. फिलहाल सीरीज बराबरी पर है.

Pak Vs Eng Live Streaming: पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों के लिए सीरीज जीतने का अंतिम मौका, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल 

pak vs eng 7th t20 live streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंग्लैंड का पाकिस्तान (Pak Vs Eng T20 Series) दौरा अब आखिरी पड़ाव पर है. रविवार को लाहौर में दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगी. 15 साल बाद इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया है और जीतकर घर लौटने के लिए बेकरार है. पाकिस्तान की टीम भी वर्ल्ड कप से पहले जीतने का कोई मौका नहीं चूकना चाहेगी. फिलहाल दोनों ही टीमें 3-3 की बराबरी पर है. यह मैच कब, कहां कैसे लाइव देख सकते हैं, जानें सारी डिटेल यहां.

Pakistan Vs England 7वां T20 मैच कब खेला जाएगा?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7वां टी20 मुकाबला रविवार 2 अक्टूबर को खेला जाना है.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड 7वां टी20 मैच मैच कहां हो रहा है?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सातवां और आखिरी मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: कौन है यह खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल जो पृथ्वी शॉ को सिखा रही गरबा, जानें इसके बारे में सबकुछ

Pak Vs Eng 7th t20i मैच भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7वां टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 08:00 बजे से शुरू होगा. टॉस आधा घंटा पहले होगा.

Pak Vs Eng T20 Live Streaming कहां देख सकते हैं? 

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच का प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड सातवें टी20 मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं? 

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच के लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर लिया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Ind Vs SA दूसरे टी20 में सिराज को मिलेगा मौका? जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग 11

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
पाकिस्तान: मोहम्मद नवाज, बाबर आजम (कप्तान), हैदर अली, शादाब खान, आसिफ अली, आमेर जमाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, इफ्तिखार अहमद.

इंग्लैंड: आदिल राशिद, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मोइन अली (कप्तान), सैम करन, डेविड विली, रीस टॉपली, रिचर्ड ग्लीसन, एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन डकेट, हैरी ब्रुक.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement