Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PAK vs BAN: पहले टेस्ट में बांग्लादेश को दबोचने के लिए पाकिस्तान ने बनाया खास प्लान, 28 साल में दूसरी बार दिखेगा ये नजारा

Pakistan vs Bangladesh 1st Test: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 21 अगस्त से खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़ंत रावलपिंडी में होगी. इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान की टीम ने खास प्लान बनाया है.

Latest News
PAK vs BAN: पहले टेस्ट में बांग्लादेश को दबोचने के लिए पाकिस्तान ने बनाया खास प्लान, 28 साल में दूसरी बार दिखेगा ये नजारा

कप्तान शान मसूद, शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम.

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में चंद दिन शेष रह गए हैं. पहला मुकाबला 21 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाने वाला है. वहीं दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच कराची में होगा. पाकिस्तान की कमान शान मसूद के हाथ में है, जबकि बांग्लादेश की टीम नजमुल हसन शान्तो की अगुवाई में उतरेगी. पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने खास प्लान तैयार किया है. आइए जानते हैं मेजबान टीम ने क्या फैसला किया है.


ये भी पढ़ें: IPL टीम पंजाब किंग्स के मालिकों का आपस में सिर फुटौव्वल, अचानक कोर्ट पहुंचीं प्रीति जिंटा 


28 साल में दूसरी बार होगा ऐसा

पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम लेग स्पिनर अबरार अहमद के बिना उतरेगी. उन्हें पाकिस्तान के स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. अबरार अहमद के स्क्वॉड में नहीं होने का मतलब है कि पाक टीम रावलपिंडी में बिना किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर के खेलेगी. 28 साल में ये दूसरी बार होगा कि पाकिस्तान घरेलू टेस्ट में पूरी तरह से तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरेगा. 1995 में ऐसा करने के बाद पाक टीम 2019 में श्रीलंका के खिलाफ फुल पेस अटैक के साथ उतरी थी.

अबरार अहमद के साथ कामरान गुलाम को भी स्क्वॉड से रिलीज किया गया है. ये दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में पाकिस्तान शाहीन्स के लिए खेलेंगे. यह मुकाबला 20 अगस्त से शुरू होगा.

उधर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बांग्लादेश को करारा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज महूदुल हसन ग्रोइन की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने महूमुदुल के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.

पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, बाबर आजम, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद हुरैरा, सईम अयूब, आगा सलमान, आमेर जमाल, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, खुर्रम शहजाद, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement