Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PAK vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर के दोस्त को नहीं मिली जगह

Pakistan vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए पीसीबी ने पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया है. बाबर आजम के दोस्त को स्क्वाडमें जगह नहीं मिली है.

Latest News
PAK vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर के दोस्त को नहीं मिली जगह

pakistan vs west indies

Add DNA as a Preferred Source

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 17 जनवरी से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है. शान मसूद की कप्तानी में टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है. इससे पहले पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर थी, जहां टीम दो मैचों की सीरीज में 0-2 से हारी थी. वहीं अब टीम को पास वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतकर नाम कमाने का अच्छा मौका है. पीसीबी ने बाबर आजम के जिगरी दोस्त को जगह नहीं दी है. 

बाबर के दोस्त को नहीं मिली जगह

वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान टीम का ऐलान हुआ है. इस टीम में बाबर आजम को मौका मिला है. उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर बैक टू बैक दो अर्धशतक जड़े थे. लेकिन बाबर के लिए बुरी खबर ये है कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी को मौका नहीं दिया गया है. बाबर आजम के दोस्त शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान और मोहम्मज नवाब इन में से किसी को भी टेस्ट टीम में नहीं चुना गया है. 

रिजवान नहीं इसे मिली उपकप्तानी

आपतो बता दें कि पीसीबी ने शान मसूद वाली पाकस्तान की टेस्ट टीम की उपकप्तानी मोहम्मद रिजवान को नहीं दी है, जो व्हाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान है. पीसीबी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज सऊद शकील को उपकप्तान बनाया है. 

टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), बाबर आजम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, कामरान गुलाम, अबरार अहमद, मोहम्मद हुरैरा, काशिफ अली, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, नोमान अली, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर) और साजिद खान.

यह भी पढ़ें- Watch: केन विलियमसन ने जड़ा छक्का, तो फैन ने जीत लिए 90 लाख रुपये; जानिए कैसे

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement