स्पोर्ट्स
PAK vx NZ Karachi Test: Babar Azam इस साल टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज भी बन गए हैं.
डीएनए हिंदी: एक तरफ पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी पर सवाल उठा रहे तो हैं तो दूसरी ओर बाबर उन्हें बल्ले से जवाब दे रहे हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले ही दिन उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के साल में सबसे अधिक 50+ स्कोर (Most 50+ Score As A Captain in Calendar Year) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सलामी बल्लेबाजों की असफलता के बाद बाबर मैदान पर उतरे और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक जड़ दिया.
न्यूजीलैंड के सामने भी पाकिस्तान लाचार, स्पिनर्स के सामने लड़खड़ा रहे बल्लेबाजों के पैर
कराची टेस्ट में अपना अर्धशतक पूरा करते ही पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. एक कप्तान के तौर पर बाबर अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक बार 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ये कारनामा कर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है. पोंटिंग कप्तान के तौर पर साल 2005 में 24 बार 50 या इससे ज्यादा रन की पारी खेलने में सफल रहे थे. बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में 3500 पूरे कर लिए हैं. वह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं. इस मामले में विराट कोहली काफी पीछे रह गए हैं जिन्होंने 2017 और 2019 में 21-21 बार 50 या उससे अधिक रन की पारियां खेली थी.
बाबर ने हासिल की एक और उपलब्धि
बाबर आजम इस साल टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पाकिस्तान के लिए ये कारनामा किया है. व्हाइट बॉल में एक एक रन के लिए संघर्ष करने वाले बाबर पाकिस्तान के लिए एक साल में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं.
कैलेंडर ईयर में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.