Advertisement

CT 2025 PAK vs NZ: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच, यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

CT 2025 PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में आज मुकाबला खेला जाएगा. इसकी फ्री लाइव स्ट्रीमिंग यहां होने वाली है.

Latest News
CT 2025 PAK vs NZ: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच, यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

CT 2025 PAK vs NZ

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज आज यानी 19 फरवरी से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इससे पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पाकिस्तान की सरजमीं पर ट्राई सीरीज खेली गई थी, जिसे न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था. ऐसे में पाकिस्तान घर अपनी हार का बदले के साथ टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी.

फ्री में कब और कहां देखे मैच

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच मेजबान टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय अनुसार ये मुकाबला दोपहर 2.30 से खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर जियोहॉटस्टार पर होगी. इस मैच को आप फ्री में भी देख सकते हैं. वहीं इसको टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर पर देख सकते हैं.

न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट से दो बार हराया

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट से काफी दिन पहले ही पाकिस्तान पहुंच गई थी. टीम ने पाकिस्तान को ट्राई सीरीज में दो बार करारी शिकस्त दी है. ट्राई सीरीज के तीनों मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए थे. पहले पाकिस्तान और फिर साउथ अफ्रीका को हराया औऱ फाइनल में पहुंची. उसके बाद फाइनल में दोबारा पाकिस्तान को हरा दिया था. टीम के सभी खिलाड़ी पाकिस्तानी पिचों को अच्छी तरह पहचान गए हैं. ऐसे में वो किसी भी टीम को कड़ी टक्कर देने का दम रखती है.  

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, शदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी.

न्यूजीलैंड- मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग और जैकब डफी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement