Advertisement

PAK vs NZ: सीरीज बचाने के लिए न्यूजीलैंड को जीतना होगा रावलपिंडी? जानें भारत में कहां देखें लाइव मैच

Pakistan vs New Zealand 5th T20: 5 मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान की टीम ने 2 मैच जीते हैं तो न्यूजीलैंड ने तीसरा मुकाबला जीता था, जबकि पांचवां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

PAK vs NZ: सीरीज बचाने के लिए न्यूजीलैंड को जीतना होगा रावलपिंडी? जानें भारत में कहां देखें लाइव मैच

pak-vs-nz-5th-t20-live-streaming-when-where-watch-pakistan-vs-new-zealand-t20-series-2023-india

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) के बीच टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला सोमवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान ने पहले दोनों मुकाबलों मे जीत हासिल कर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली थी तो तीसरे टी20 में कीवी टीम ने बाजी मारी और शानदार वापसी की. पांचवां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया ऐसे में अब पांचवें और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड के पास जीत हासिल करने के अलावा कोई चारा नहीं है. अगर पाकिस्तान जीत हासिल करती है तो वह सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगी और अगर कीवी टीम जीत हासिल करती है तो वे 2-2 से बराबरी कर लेंगे. इस मुकाबले को भारत में लाइव टीवी पर और ऑनलाइन देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: गॉल में लगेगा रनों का अंबार या फिर गेंदबाजों के सामने पानी मांगेंगे बल्लेबाज, जानें कैसी है मैच की पिच  

NZ vs PAK T20 Series 2023 का पांचवां मुकाबला कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच कब खेला जाएगा?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला 24 अप्रैल, सोमवार को खेला जाएगा. यह 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला है.  

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच कितने बजे से शुरू होगा?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला रात 9.30 से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले होगा.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के सोनी टेन 5 चैनल पर देखा जा सकता है. 

PAK vs NZ Live Streaming मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध है. यहां आप अंग्रेजी में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं. इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement