Advertisement

Pak Vs NZ 4TH ODI: फखर जमान के बल्ले से फिर आएगी तबाही या गेंदबाज होंगे हावी, जानें कैसी है कराची की पिच  

Pak Vs NZ 4TH ODI Pitch Report: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस ग्राउंड पर फिर बल्लेबाजों की तूफानी पारियां देखने मिलेंगी या फिर गेंदबाजों के लिए मदद होगी. जानें कैसी है पिच. 

Pak Vs NZ 4TH ODI: फखर जमान के बल्ले से फिर आएगी तबाही या गेंदबाज होंगे हावी, जानें कैसी है कराची की पिच  

Pak Vs NZ 4TH ODI Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pak Vs NZ ODI) के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला कराची में खेला जाना है. कराची के नेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में फैंस एक बार फिर फखर जमान और बाबर आजम जैसे बल्लेबाजों की शानदार पारियां देखना चहते हैं. इस ग्राउंड पर हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है और टॉस जीतकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी में से क्या चुनेंगे कप्तान, जानें ऐसे सभी सवालों के जवाब यहां. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे से शरू होगा. 

National Stadium Karachi Pitch Report 
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे कराची के नेशनल स्टेडियम  में खेला जाएगा. की बात की जाए तो यह एक बैलेंस पिच है. यहां शुरुआती ओवर्स में बॉल को अच्छा स्विंग मिलता है. पहली पारी में बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत आसान है और अगर बल्लेबाज क्रीज पर जम जाए तो गेंद और बल्ले के बीच अच्छा संपर्क बनता है. बल्लेबाजों को अच्छा ग्रिप भी मिलता है और बॉल बाउंड्री पार जा सकती है. बीच के ओवरों में स्पिनर्स के लिए गुंजाइश निकलती है. ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला कर सकते हैं. कराची में हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है और दर्शक बल्लेबाजों की लंबी इनिंग्स का लुत्फ ले पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Harry Brook का फ्लॉप शो जारी, लगातार 2 मैच में 0 पर आउट होने के बाद फैंस ने उड़ाया मजाक

पाकिस्तान ने सीरीज कर ली है अपने नाम 
मौजूदा सीरीज की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के ड्वेन कॉन्वे समेत कई स्टार प्लेयर्स आईपीएल में खेल रहे हैं. केन विलियमसन चोटिल होने की वजह से मैदान से दूर हैं. पाकिस्तान ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब तक तीनों मैच जीत लिए हैं. फखर जमान ने सीरीज में 2 शतक लगाए हैं. बाबर आजम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. पाकिस्तान की कोशिश होगी कि इस सीरीज में क्लीन स्वीप करे जबकि न्यूजीलैंड के लिए अब सम्मान बचाने का संघर्ष है.

यह भी पढ़ें: Pak Vs NZ: कराची में न्यूजीलैंड के सामने सम्मान बचाने का संघर्ष, जानें भारत में कहां देख सकते हैं रोमांचक जंग 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement