Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Pak Vs NZ 4TH ODI: कराची में न्यूजीलैंड के सामने सम्मान बचाने का संघर्ष, जानें भारत में कहां देख सकते हैं रोमांचक जंग

Pak Vs NZ 4TH ODI Live Streaming: पाकिस्तान और  न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज पहले ही मेजबानों के नाम हो चुकी है और बाबर आजम ब्रिगेड ने 3-0 से बढ़त ले ली है. अब न्यूजीलैंड के सामने चौथे मुकाबले में सम्मान बचाने का संघर्ष है. 

Pak Vs NZ 4TH ODI: कराची में न्यूजीलैंड के सामने सम्मान बचाने का संघर्ष, जानें भारत में कहां देख सकते हैं रोमांचक जंग

Pak Vs NZ 4TH ODI Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज (PAK Vs NZ ODI Series) पहले ही बाबर आजम की टीम ने अपने नाम कर लिया है. 3-0 से सीरीज में आगे चल रही पाकिस्तान की कोशिश होगी कि घर में क्लीन स्वीप कर सके. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले सम्मान बचाने की चुनौती है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन मिडिल ऑर्डर बैट्समैन को तेजी से रन बनाने होंगे. दूसरी ओर गेंदबाजों को भी पाकिस्तान के बैटर्स को जल्दी आउट करना पड़ेगा. इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है और अगर आप भारत में घर बैठे मैच देखना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं. 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मैच कब खेला जाएगा? 
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pak Vs NZ ODI) के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 5 मई को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: कभी फॉर्म और फिटनेस के लिए उड़ता था मजाक, SRH Vs KKR मैच में मिस्ट्री स्पिनर ने सबको दिया प्रदर्शन से जवाब 

Pakistan Vs New Zealand 4TH ODI मैच किस ग्राउंड पर खेला जाएगा? 
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम और ग्राउंड में खेला जाएगा. 

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे से शुरू होगा?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले होगा.

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण भारत में किस टीवी चैनल पर हो रहा है?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. यहां लाइव कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: जीत के बावजूद कोलकाता 8वें स्थान पर बरकरार, टॉप पर है गुजरात टाइटंस

Pak Vs NZ 4TH ODI Live Streaming फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLiv) ऐप पर हो रही है. अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन है तो फोन या लैपटॉप पर इस मुकाबले का लुत्फ ले सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement