Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PAK vs ENG T20 Live Streaming: आज है एक और बड़ा मुकाबला, भारत में यहां देख सकेंगे मैच

Pakistan vs England 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा आज होना है एक और बड़ा मुकाबला, जानें कहां देख सकेंगे पाकिस्तान vs इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच

PAK vs ENG T20 Live Streaming: आज है एक और बड़ा मुकाबला, भारत में यहां देख सकेंगे मैच

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान की टीम इस समय से इंग्लैंड के साथ बेहतरीन टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में दूसरे टी20 में बाबर और रिजवान के शानदार प्रदर्शन के बाद रोमांच अब और बढ़ गया है. दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 200 रनों के बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था. पाकिस्तान का ऐसा प्रदर्शन देख क्रिकेट फैंस हैरान हैं और अब तीसरे टी20 मैच के लिए तैयार हैं.

फैंस के बीच में PAK vs ENG T20 Series का क्रेज काफी बढ़ गया है और इसकी बड़ी वजह है कप्तान बाबर आजम का फॉर्म मैं लौट आना. पहले टी20 में फेल साबित हुए बाबर ने दूसरे टी20 मैच में शतक जड़कर अपने ओलोचकों को करारा जवाब दिया है और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस का दिल भी खुश कर दिया है. 

IND VS AUS Live streaming free: इस तरह देख सकते हैं फ्री में मैच, बेहद आसान है तरीका

भारत में कहां देख सकेंगे PAK vs ENG 3rd T20 Live Streaming

Pakistan vs England तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर देखा जा सकता है. जब कि PAK vs ENG सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv पर देखी जा सकेगी. पाकिस्तान में मैच पीटीवी स्पोर्ट्स (PTV Sports) पर टेलीकास्ट होगा और लाइव स्ट्रीमिंग ARYZAP पर उपलब्ध होगी. Pakistan vs England 3rd T20 मैच शाम 8 बजे से शुरू हो जाएगा और टॉस 7.30 बजे होगा. 

PAK vs ENG: बाबर और रिजवान ने किया वो कमाल जो कोई ना कर सका, बना डाले इतने रिकॉर्ड

खत्म हुआ है 17 साल का इंतजार

इंग्लैंड की इस सीरीज ने पाकिस्तान का 17 साल का सूखा खत्म किया है. आखिरी बार इंग्लैंड, पाकिस्तान के दौरे पर 2005 में सीरीज खेलने आया था. साथ ही ये दोनों टीमों के बीच पाकिस्तान में होने वाली पहली टी20 सीरीज भी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement