Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

पूरे मैच में नहीं दिखा एक भी तेज गेंदबाज, स्पिनर्स ने फेंक डाले 20 ओवर; जो रूट की टीम ने टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Paarl Royals vs Pretoria Capitals: टी20 इतिहास में पार्ल रॉयल्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है. टीम के लिए सभी 20 ओवर्स स्पिन गेंदबाजों ने किए हैं, जो टी20 लीग में पहली बार ऐसा हुआ है.

Latest News
पूरे मैच में नहीं दिखा एक भी तेज गेंदबाज, स्पिनर्स ने फेंक डाले 20 ओवर; जो रूट की टीम ने टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Paarl Royals vs Pretoria Capitals

Add DNA as a Preferred Source

क्रिकेट में किसी भी मुकाबले में गेंदबाजी एक अहम रोल होता है. मैच की शुरुआत तेज गेंदबाजों से ही की जाती है. टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान सभी 6 ओवर ज्यादा तेज गेंदबाज ही फेंकते हैं. लेकिन एक मैच हुआ है, जहां तेज गेंदबाज ने एक भी ओवर नहीं फेंके. बल्कि सभी 20 ओवर स्पिन गेंदबाजों ने फेंक डाले. दरअसल, एसए20 2025 लीग में पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में स्पिनर्स ने सभी 20 ओवर फेंक कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. 

एसए20 2025 में पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पार्ल पहले बल्लेबाजी करने उतरी और टीम ने कुल 140 रन बोर्ड पर लगाए. इसके बाद पार्ल की टीम ने कैपिटल्स 129 रनों के स्कोर पर रोक दिया. खास बात ये है कि पार्ल ने अपनी पारी में सभी 20 ओवर्स स्पिनर्स ने डाले हैं. उसके बाद टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया और ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है. 

स्पिनर्स ने फेंके सभी 20 ओवर

पार्ल रॉयल्स टी20 फ्रेंचाइजी लीग की पहली टीम बन गई है, जिसने सभी 20 ओवर्स स्पिनर्स ने किए हैं. टीम के लिए 5 गेंदबाजों ने 4-4 ओवर डाले हैं. जिसमें जो रूट भी शामिल है. ब्योर्न फोर्टुइन, मुजीब उर रहमान और जो रूट ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. जबकि दुनिथ वेल्लालागे को 1 विकेट हासिल किया. हालांकि नकाबायोमजी पीटर को एक भी सफलता नहीं मिल सकी.

यह भी पढ़ें- गंभीर से लेकर शमी और राहुल तक, भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह दी गणतंत्र दिवस की बधाई

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement