Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

वर्ल्ड कप फाइनल में टीवी पर नहीं दिखे थे नीरज चोपड़ा, गोल्डेन ब्वॉय ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा भी मौजूद थे. उन्हें टीवी पर नहीं दिखाया गया था. इस पर गोल्डेन ब्वॉय ने दिल जीतने वाली बात कही है.

वर्ल्ड कप फाइनल में टीवी पर नहीं दिखे थे नीरज चोपड़ा, गोल्डेन ब्वॉय ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

Neeraj Chopra on World Cup 2023 Final

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अहमदाबाद में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचे थे. सभी को इस बात की जानकारी उस समय हुए, जब नीरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीर शेयर की. इसके बाद लोगों ने वर्ल्ड कप ब्रॉडकास्टर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की. लोंगों का मानना था कि वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे हर सेलिब्रिटी को टीवी पर दिखाया गया. लेकिन ओलंपिंक और वर्ल्ड चैंपियन बनकर भारत का नाम ऊंचा करने वाले नीरज चोपड़ा की एक झलक भी टीवी पर नहीं देखने को मिली.

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि अगर नीरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीर नहीं पोस्ट की होती तो हमें पता भी नहीं चलता कि हमारा गोल्डेन ब्वॉय फाइनल देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद था. हालांकि नीरज ने एक हालिया इंटरव्यू में इन सब बातों का ज्यादा तूल नहीं देते हुए दिल जीतने वाली बात कही है. इंडियन एक्सप्रेस ने नीरज से इंटरव्यू के दौरान पूछा कि ब्रॉडकास्टर्स ने आपको बड़ी स्क्रीन पर नहीं दिखाया जबकि कई मशहूर हस्तियों को दिखाया गया. इस पर भारत के इतिहास के ससे महान ट्रैक एंड फील्ड एथलीट नीरज ने बेहद सटीक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कैमरा मुझे दिखाए, मैं इस बारे में नहीं सोच रहा था. बल्कि मैंने ब्रॉडकास्टर्स से बात की कि डायमंड लीग जैसे इवेंट्स को सही से दिखाया जाए.

नीरज ने कहा, "वो चीज चीज है असली"

नीरज ने कहा, "मैं चाहता हूं कि जब मैं खेलू तो वे मुझे दिखाए. जब मैं डायमंड लीग में भाग लेता हूं तो वे इसे सही से टेलिकास्ट नहीं करते हैं. वो चीज है असली. डायमंड लीग के दौरान वे बस हाइलाइट्स दिखाते हैं. मैं अहमदाबाद बस मैच देखने गया था और मैंने पूरा आनंद उठाया."

भारतीय गोल्डेन ब्वॉय ने आगे कहा, "अगर भारत जीतता तो जाहिर सी बात है मैं इसका ज्यादा आनंद उठा पाता, लेकिन मैंने स्टैंड्स में अच्छा समय बिताया. मैंने ये नहीं सोचा था कि कैमरा मेरी तरफ आए, यह ख्याल मेरे दिमाग में आया ही नहीं."

नीरज ने किया था यह पोस्ट

19 नवंबर को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम हार गई थी. इसके अगले दिन नीरज ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए लिखा - टीम इंडिया, आपने हमें गौरवान्वित किया. फाइनल में भाग्य हमारे साथ नहीं था. यह रात हमारी नहीं हो पाई, लेकिन टूर्नामेंट में जैसा आपने खेला, उसे हम कभी नहीं भूलेंगे.

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement