Advertisement

NZ Vs SL 2ND Test: वेलिंगटन में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी न्यूजीलैंड, भारत में घर बैठें यहां लें रोमांचक टेस्ट का मजा

NZ Vs SL 2ND Test Live Streaming: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट वेलिंगटन में होगा. जानें भारत में इस सीरीज का लुत्फ कहां ले सकते हैं.

NZ Vs SL 2ND Test: वेलिंगटन में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी न्यूजीलैंड, भारत में घर बैठें यहां लें रोमांचक टेस्ट का मजा

NZ Vs SL Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज में (NZ Vs SL Test) पहला मुकाबला मेजबान टीम ने जीता था. केन विलियमसन की जुझारू पारी की बदौलत कीवी टीम ने आखिरी गेंद पर मैच जीता. इस जीत के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा. अब सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला है. वेलिंगटन में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ ले सकते हैं. जानें कब और कहां देख पाएंगे यह रोमांचक सीरीज. 

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कब खेला जाएगा? 
NZ VS SL Test Series का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 17 मार्च से खेल जाएगा. सीरीज में मेजबान टीम फिलहाल 1-0 से आगे है. 

यह भी पढ़ें: Ind Vs Aus: वानखेड़े में वनडे मुकाबले में मौसम न बन जाए विलेन, जानें क्या कहती है मुंबई की वेदर रिपोर्ट

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जा रहा है?
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट वेलिंगटन में खेला जाएगा. 

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे से शुरू होगा? 
सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 3.30 बजे (AM) से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले होगा.

यह भी पढ़ें: Ind Vs Aus 1ST ODI: वानखेड़े में हार्दिक पंड्या कर सकते हैं धोनी की बराबरी, जानें इस ग्राउंड से जुड़े रिकॉर्ड

NZ Vs SL Test Live Streaming भारत में कहां और कैसे देख सकते हैं? 
भारत में इस टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण आप किसी भी चैनल पर नहीं देख पाएंगे. हालांकि अगर आपके पास अमेजन प्राइम (Amazon Prime) का सब्सक्रिप्शन है तो भारत में मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ ले सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement