Advertisement

NZ Vs IRE Live Streaming: न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड मुकाबले से साफ हो जाएगी सेमीफाइनल की तस्वीर, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल यहां जानें 

New Zealand Vs Ireland Live Streaming: वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले आखिरी दौर में हैं. न्यूजीलैंड और आयरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल जानें.

NZ Vs IRE Live Streaming: न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड मुकाबले से साफ हो जाएगी सेमीफाइनल की तस्वीर, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल यहां जानें 

NZ Vs IRE Live Streaming 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्ल्ड कप 2022 में अब सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है. शुक्रवार को एडिलेड में न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है. इस मैच के नतीजे के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी. भारत में भी फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं तो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल यहां जान लें. 

New Zealand Vs Ireland वर्ल्ड कप 2022, सुपर-12 मुकाबला कब है? 
वर्ल्ड कप 2022, सुपर-12 में न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड का मुकाबला शुक्रवार 4 नवंबर को खेला जाना है. 

न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड के बीच यह मैच कौन से मैदान पर खेला जाएगा? 
न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड के बीच यह मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराया, रोमांचक हुई सेमीफाइनल की जंग! देखें लेटेस्ट अंक तालिका

NZ VS IRE Super-12 Match भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा. 
न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से होगा. टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले सुबह 9 बजे होगा. 

New Zealand Vs Ireland Live Streaming कहां देख सकते हैं? 
वर्ल्ड कप 2022 के सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है. हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लुत्फ ले सकते हैं.

न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कैसे और कहां देख सकते हैं? 
न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड के बीच मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर की जाएगी. इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल से कितने दूर हैं साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान, समझें पूरा गणित  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement