Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

NZ Vs Eng Test: बेटा दे रहा कीवी टीम को दर्द, इधर मां कर रही न्यूजीलैंड की मदद, जानें क्या है पूरा मामला 

Ben Stokes Mother: बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में मात दी है. उनकी मां न्यूजीलैंड की मदद कर रही हैं.

NZ Vs Eng Test: बेटा दे रहा कीवी टीम को दर्द, इधर मां कर रही न्यूजीलैंड की मदद, जानें क्या है पूरा मामला 

NZ Vs Eng 2ND Test 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: खेलों की प्रतिद्वंद्विता से अलग अक्सर खिलाड़ी मुश्किल वक्त में एक-दूसरे की मदद करते हैं. इस वक्त इंग्लैंड की टीम 2 टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड में है और वहां भयानक तूफान की वजह से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. इंग्लैंड के कप्तान (Ben Stokes) की मां भी न्यूजीलैंड में साइक्लोन पीड़ितों की मदद करने वाली टीम का हिस्सा हैं. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से डेब स्टोक्स का वीडियो शेयर किया गया है. 

Ben Stokes की मां का वीडियो बार्मी आर्मी ने किया शेयर
बेन स्टोक्स की मां डेबी स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के साइक्लोन पीड़ितों की मदद कर रही हैं. इससे पहले साल 2019 में जब क्राइस्ट चर्च में एक मस्जिद पर हमला हुआ था उस वक्त भी डेबी स्टोक्स रेस्क्यू ऑपरेशन टीम का हिस्सा थीं. डेबी ने उस वक्त भी पीड़ितों की मदद के लिए अपील की थी. इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने पुराना वीडियो शेयर किया है. 

यह भी पढ़ें: वेलिंगटन में फिर दिखेगा एंडरसन-ब्रॉड का जलवा या कीवी टीम करेगी पलटवार, जानें बासिन रिजर्व की पिच का हाल

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है. सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बासिन रिजर्व में शुक्रवार को खेला जाएगा. इंग्लैंड की कोशिश क्लीन स्वीप की होगी जबकि न्यूजीलैंड घर में शर्मनाक हार से बचने के लिए पूरा जोर लगाएगी. 

यह भी पढ़ें: Sourav Ganguly की बायोपिक में खुलेंगे टीम इंडिया के कई राज़, यह रोमांटिक हीरो करेगा दादा का रोल

पाकिस्तान बाढ़ पीड़ितों की भी मदद कर चुकी है इंग्लैंड
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम अक्सर ही पीड़ितों और जरूरतमंदों की मदद करती रही है. इससे पहले पिछले साल पाकिस्तान में 7 टी20 मैचों के लिए जब इंग्लिश टीम पहुंची थी तो वहां कुछ हिस्सों में बाढ़ की वजह से हालात काफी खराब थे. उस समय पाकिस्तानी टीम ने अपनी ओर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कमाई का एक हिस्सा दान किया था. साथ ही, कुछ खिलाड़ियों ने बिना मदद की रकम सार्वजनिक किए अलग से भी डोनेशन दिया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement