Advertisement

वंदे मातरम् पर अरशद मदनी का बयान, 'जबरदस्ती थोपा जा रहा वंदे मातरम्', धार्मिक आजादी पर हमला- अरशद मदनी, मुसलमान को मजबूर नहीं कर सकते-मदनी, जबरदस्ती थोपा जा रहा वंदे मातरम्-मदनी, हम सिर्फ अल्लाह की इबादत करते- मदनी, हम किसी दूसरे को नहीं रोकते हैं- मदनी | किसी समुदाय को नीचा नहीं दिखा सकते-SC, फिल्म 'घूसखोर पंडत' सुप्रीम कोर्ट ने कहा, फिल्म का नाम माहौल खराब करने जैसा-SC, SC ने केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस भेजा, SC ने फिल्म निर्देशक से हलफनामा मांगा, फिल्म 'घूसखोर पंडत' पर SC में सुनवाई हुई, नाम बताने तक फिल्म रिलीज नहीं होगी-SC, भारत में अलग-अलग धर्म और जातियां हैं- SC | राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं, राहुल गांधी के भाषण के अंश को हटाया जाएगा

NZ vs ENG 1st Test: Tom Blundell ने अकेले अंग्रेजों के छुड़ाए छक्के, जड़ा टेस्ट करियर का चौथा शतक

New Zealand vs England: इंग्लैंड ने अपनी पारी 9 विकेट पर 325 रन बनाकर घोषित कर दी थी. जवाब में न्यूजीलैंड ने 84 पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे.

NZ vs ENG 1st Test: Tom Blundell ने अकेले अंग्रेजों के छुड़ाए छक्के, जड़ा टेस्ट करियर का चौथा शतक

nz vs eng 1st test scorecard tom blundell outstanding inning new zealand vs england ollie robinson

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (New Zealand vs England) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट (NZ vs ENG 1st Test) के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (Tom Blundell) ने शानदार पारी खेली. 83 के स्कोर पर आधी टीम के पवेलियन लौट जाने के बाद इस बल्लेबाज ने मोर्चा संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने एक छोर संभाला कर रखा और टीम को पहले 200 के पार पहुंचाया और फिर अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ दिया. 

चेतन शर्मा ने चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा, Zee News के स्टिंग ऑपरेशन में खोले थे 'राज'

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने पहले सावधानी के बल्लेबाजी की और फिर तेजी से रन बनाना शुरू किया. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया है. वह ब्लेयर टिकनर के साथ 27 रन की साझेदारी भी कर चुके हैं, जिसमें टिकनर के एक रन भी नहीं हैं. उन्होंने डेवोन कॉनवे के साथ 75 रन की साझेदारी भी की थी. ब्लंडेल के शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड फिलहाल बेहतर स्थिति में पहुंच गई है. एक समय 84 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाने वाली कीवी टीम पर फॉलोअन का खतरा मंडरा रहा था. जिसके बाद ब्लंडेल ने अपने शतक से टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया. 

पहली पारी में इंग्लैंड ने बनाए थे 325 रन

इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को 325 रन पर घोषित किया था. इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक्स और बेन डकेट ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. डकेट ने 68 गेंदों में 84 रन बनाए तो हैरी ब्रूक्स ने 81 गेंदों में 89 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा ऑली पॉप ने 42 और बेन फॉक्स ने 38 रन की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से नील वेंगर ने 4 विकेट चटकाए तो टिम साउदी और स्कॉट कुग्लेन ने 2-2 विकेट झटके. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement