Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Twitter ने निकहत जरीन को दिया खास तोहफा, बॉक्सर ने शेयर की तस्वीर कहा- थैंक्यू

निकहत ने जीत के बाद एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था- मेरा सपना रहा है कि एक दिन मैं ट्विटर पर ट्रेंड करूं.

Twitter ने निकहत जरीन को दिया खास तोहफा, बॉक्सर ने शेयर की तस्वीर कहा- थैंक्यू

nikhat zareen

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय बॉक्स निकहत जरीन ने हाल ही में वुमंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था. इसके बाद उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था. उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में यहां तक कहा था कि ट्विटर पर ट्रेंड करना उनका सपना था. अब इसी बात पर ट्विटर ने निकहत को खास तोहफा पेश किया है. खुद निकहत ने ट्विटर के इस तोहफे की फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए शुक्रिया कहा है. 

क्या है Twitter का तोहफा
ट्विटर की तरफ से निकहत को ट्विटर पर नंबर-1 ट्रेंड वाली तस्वीर को फ्रेम करवाकर एक मोमेंटो तोहफे में दिया गया है. जीत के बाद जब निकहत मीडिया से रूबरू हुईं तो एक पत्रकार ने उन्हें बताया कि वह ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं. ये जानकर उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं था. तब उन्होंने पूछा था, 'क्या सच में मैं ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हूं, मेरा सपना रहा है कि एक दिन मैं ट्विटर पर ट्रेंड करूं और अगर मैं आज कर रही हूं तो ये जानकर मुझे बहुत खुशी हो रही है.'

ये भी पढ़ें- Shikhar Dhawan बॉलीवुड में करेंगे धमाकेदार एंट्री, जानिए कैसी रहेगी पहली फिल्म!

निकहत ने बनाया था रिकॉर्ड
मैरी कॉम, सरिता देवी, जेनी आरएल और लेखा केसी के बाद भारतीय महिला मुक्केबाजों की सूची में अब एक और नाम जुड़ चुका है- निकहत जरीन. निकहत पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है.इस्तांबुल में महिला विश्व चैंपियनशिप के फ्लाइवेट (52 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल में निकहत थाईलैंड की जिटपोंग जुटामस को 5-0 से हराकर विश्व चैंपियन बनी थीं. पीएम मोदी से लेकर देश-दुनिया की तमाम हस्तियों से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिलीं थीं. 

ये भी पढ़ें- Agnipath Row: BSF में है बहन इसलिए भाई भी देखता था सेना का सपना, विरोध प्रदर्शन के दौरान मौत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement