स्पोर्ट्स
अंडर - 19 महिला टी20 विश्व कप में नाइजीरिया की टीम ने न्यूजीलैंड को मात देकर. पूरे विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया है. इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है.
नाइजीरिया ने अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में न्यूजीलैंड की टीम को मात देकर सबको हैरान कर दिया है. बारिश से बाधित मुकाबलें में नाइजीरिया को 2 रन से रोमांचक जीत मिली. जिससे पूरी विश्व क्रिकेट एकदम से सन्न रह गई.
नाइजीरिया के हाथों उलटफेर का शिकार होने के वजह न्यूजीलैंड की टीम अंडर - 19 विश्व कप 2025 से बाहर हो गई है. न्यूजीलैंड की टीम ने अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप जीतने के दावेदारों की लिस्ट में शामिल थी. मगर महिला अंडर 19 वर्ल्ड कप में उनके लिए 2 रन भारी पड़ गए.
उलटफेर का शिकार हो गई न्यूजीलैंड की टीम
अंडर - 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के ग्रुप सी में न्यूजीलैंड और नाइजीरिया की टीम शामिल है. न्यूजीलैंड की टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों हार मिली थी. वही अब नाइजीरिया के खिलाफ उलटफेर का शिकार होकर न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप से बाहर हो गई है.
Nigeria are jubilant after stunning New Zealand in the 2025 #U19WorldCup 👊 pic.twitter.com/y6Mnifkekg
— ICC (@ICC) January 20, 2025
न्यूजीलैंड और नाइजीरिया के बीच खेला गया मैच बारिश से प्रभावित रहा. जिसकी वजह से मैच सिर्फ 13 - 13 ओवर का ही खेला गया. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइजीरिया की टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर 65 रन बनाए. इसके बाद रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 13 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 63 रन ही बना सकी.
न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल
अंडर - 19 विश्व कप 2025 के ग्रुप सी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया और समोआ की टीम शामिल है. जिसमें साउथ अफ्रीका ने 2 मैच जीतकर ग्रुप में शिखर पर मौजूद है.
वही न्यूजीलैंड को हराकर नाइजीरिया की टीम अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है. जबकि तीसरे नंबर पर समोआ का नाम आता है. वही न्यूजीलैंड सबसे आखिरी स्थान पर है और उसका सिर्फ एक ही मैच बचा हुआ है. जिसमें जीत दर्ज करके भी उसके लिए अगले दौर में जगह मुश्किल है.
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.