स्पोर्ट्स
Cricket viral video: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरेल मिचल ने नीदरलैंड के खिलाफ ऐसे धुएंधार छक्के लगाए कि वीडियो हो गया वायरल.
डीएनए हिंदी: क्रिकेट के मैदान पर आपने कई बार ऐसे नजारे देखें होंगे, जिन्हें देख आपकी आंखें खुली की खुली रह गईं होंगी. न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेले गए टी20 मैच में भी एक ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आखिर क्या हुआ मैदान पर ऐसा कि वीडियो होने लगा वायरल, आइए जानते हैं...
इस टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचल सेंटनर और डैरेल मिचल ने बेहतरीन पारियां खेली, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड मैच जीतने में सफल रही. साथ ही ब्लैक कैप्स ने दो मैचों की टी20 सीरीज पर भी क्लीन स्वीप कर दिया. कप्तान सेंटनर (42 गेंदों में 77 नाबाद) के साथ डैरेल मिचल ने भी 27 गेंदों पर 51 रनों की नाबाद धुएंधार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के भी जड़े. जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
क्या था डैरेच मिचल के शॉट में ऐसा खास जो हो गया वायरल
डैरेल मिचल के इन शॉट्स का वीडियो देख लोगों को अपने बचपन के उन दिनों की याद आ रही है. जब गेंद को सीमा रेखा के पार मारने पर या तो वो किसी तालाब में चली जाती थी या फिर नाले में और इसके बाद किसी तरह गेंद को बड़ी मशक्कत के बाद डंडे का लकड़ी की मदद से निकाला जाता था. डैरेच मिचल ने जो शॉट लगाए उसमें दोनों ही बार गेंद स्टेडियम के बाहर एक तालाब में जा गिरी और बड़ी मुश्किलों से लकड़ी के एक डंडे से गेंद को निकाला गया.
ये रहा वीडियो
वीडियो को Sparknzsport नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था. वीडियो देखने वाले लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बचपन के दिन ताजा हो गए.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई इस बॉल पर मैं इससे भी लंबा मारता. इतनी गंदी बॉल थी.'
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.