Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Neeraj Chopra: खेल और प्रैक्टिस से दूर नीरज चोपड़ा इस रोमांटिक देश में मना रहे छुट्टियां, वीडियो भी किया शेयर

Neeraj Chopra Video: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा इस वक्त स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं. वहां के शानदार नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं.

Neeraj Chopra: खेल और प्रैक्टिस से दूर नीरज चोपड़ा इस रोमांटिक देश में मना रहे छुट्टियां, वीडियो भी किया शेयर

Neeraj Chopra Vacation Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने हाल ही में डायमंड लीग में कमाल किया है. कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद उन्होंने डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडल जीता है.ग्रोइन इंजरी से उबरने के बाद उन्होंने शानदार कमबैक किया है. खेल और प्रैक्टिस से कुछ वक्त निकालकर फिलहाल वह छुट्टियों पर हैं. दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शुमार स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं. उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है. 

स्विटेजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं नीरज 
भारत में गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर हो चुके नीरज अभी स्विट्जरलैंड में हैं. उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वहां के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. इस वीडियो का कैप्शन उन्होंने दिया है, 'ज़िंदगी भर के लिए यादगार रहने वाली छुट्टियों के लिए तैयार हूं.'

वीडियो देखकर पता चल रहा है कि वह काफी मस्ती कर रहे हैं. अपने फोन से वह खूबसूरत नजारों की फोटोग्राफी करते भी दिखते हैं. प्रैक्टिस और खेल की वजह से वह काफी बिजी रहते हैं तो ऐसे में छुट्टियों पर जाना तो बनता ही है. 

यह भी पढ़ें: Road Safety World Series: युवराज सिंह ने किया कुछ ऐसा कि इरफान पठान ने कह दिया, 'चीयर लीडर'

नेशनल गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे गोल्डन बॉय
नीरज चोपड़ा ने हाल ही में फैसला लिया था कि वह 36वें नेशनल गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे. नेशनल गेम्स का आयोजन इस बार गुजरात में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होना है. चोट और फिटनेस को देखते हुए उन्होंने फैसला किया है कि वह इन गेम्स में शामिल नहीं होंगे. 

चोट की वजह से ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा नहीं लिया था. छुट्टियों से लौटकर नीरज अपने कोच के निर्देशन में रिहैब करेंगे और फिर विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के लिए तैयारी करेंगे. खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह इन दोनों प्रतियोगिताओं में भी देश का नाम रौशन करेंगे.

यह भी पढ़ें: शमी, सिराज, खलील के सिलेक्शन पर सवाल खड़े कर बुरा फंसे कांग्रेस नेता, जनता ऐसे लगा रही क्लास

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement