Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Murli Vijay News: डीकी...डीके कह दर्शक ने छेड़ा, आग बबूला मुरली विजय ने फिर क्या किया Video में देखें

Murli Vijay Fight Video: तमिलनाडु के क्रिकेटर मुरली विजय (Murli Vijay Dinesh Karthik Clash) इस वक्त दूसरी ही वजह से चर्चा में हैं. एक दिन पहले फैंस के दिनेश कार्तिक के नाम से चिढ़ाने पर मामले को अच्छी तरह से संभाला था. अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें आपा खोते देखा जा सकता है. 

Murli Vijay News: डीकी...डीके कह दर्शक ने छेड़ा, आग बबूला मुरली विजय ने फिर क्या किया Video में देखें

Murli Vijay Fight

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुरली विजय को अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ट्रोल होना पड़ता है. एक दिन पहले वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिनेश कार्तिक के नाम पर चिढ़ाने पर उन्होंने मामले को कूल अंदाज में निपटाया था. अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि डीके का नाम लेकर एक दर्शक कुछ ऐसी टिप्पणी करता है कि वह आपा खो देते हैं और हाथापाई की नौबत आ जााती है. हालांकि, ग्राउंड स्टाफ और गार्ड पहुंचकर स्थिति को ज्यादा गंभीर होने से रोक लेते हैं. विजय वापस स्टैंड से ग्राउंड में लौट जाते हैं. 

Murli Vijay ने खोया आपा, स्टैंड में दर्शक से भिड़े 
मदुरै पैंथर्स और रूबी त्रिची वॉरियर्स (Madurai Panthers vs Ruby Trichy Warriors) के बीच मैच चल रहा था. मुरली विजय प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. शायद वह किसी काम से मैदान के अंदर पहुंचे थे. इसी दौरान एक दर्शक ने दिनेश कार्तिक को लेकर कुछ चुभने वाली टिप्पणी कर दी थी. 

मुरली इस टिप्पणी से काफी आहत हो गए थे और वह स्टैंड में दर्शक के पास पहुंच गए थे. दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति लग रही थी लेकिन गार्ड्स ने आकर उन्हें अलग कर दिया था. हालांकि, एक दिन पहले ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जब दर्शकों की इस तरह टिप्पणी करने पर उन्होंने हाथ जोड़कर और ताली बजाकर अभिवादन किया था और हंसते रहे थे. 

यह भी पढ़ें:  मुरली विजय के सामने फैंस चिल्लाने लगे दिनेश कार्तिक का नाम, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

कभी अच्छे दोस्त थे दिनेश और मुरली 
दिनेश कार्तिक और मुरली के बीच में कभी अच्छी दोस्ती थी दोनों तमिलनाडु की घरेलू टीम के लिए साथ खेलते थे. बाद में कुछ ऐसी स्थतियां बनीं कि डीके की पहली पत्नी निकिता ने उनसे तलाक लेकर मुरली विजय से शादी कर ली और दोनों अब 3 प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं. इस घटना के बाद भी दोनों खिलाड़ियों ने कई बार साथ में खेला है. 

दिनेश कार्तिक भी दीपिका पल्लिकल से शादी कर चुके हैं और हाल ही में कपल के घर जुड़वां बच्चों की किलकारी गूंजी है. दोनों खिलाड़ी जहां पिछली बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुके हैं वहीं कुछ फैंस और दर्शक पुरानी बातों का अप्रिय जिक्र बार-बार करते रहते हैं. 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में बनाया खास रिकॉर्ड, कभी छक्कों से खौफ खाते थे बॉलर, अब कहां हैं यूसुफ पठान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement