Advertisement

भारत जीतेगा World Cup 2023, Mumbai Indians के इस पोस्ट ने दे दिया बड़ा संकेत

Chandrayaan-3 Mission पूरी तरह सफल रहा है और अब इसे वर्ल्ड कप से जोड़कर मुंबई इंडियंस ने बड़ा संकेत दिया है.

भारत जीतेगा World Cup 2023, Mumbai Indians के इस पोस्ट ने दे दिया बड़ा संकेत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है. इसके साथ ही भारत चांद के इस छोर पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. प्रत्येक भारतीय इसरो की इस सफलता पर गौरवान्वित है और इसके चलते सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है. इस बीच पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने भारत के वर्ल्ड कप जीतन को लेकर बड़ा संकेत दिया है. MI के इस संकेत के पीछे चंद्रयान-3 मिशन का सफल होना है. 

दरअसल, विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के बाद मुंबई इंडियंस ने मजेदार ट्वीट किया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुंबई इंडियंस ने अपने इस ट्वीट में चंद्रयान-2 की असफलता और विश्व कप 2019 को एक साथ दिखाया है. इतना ही नहीं, चंद्रयान 3 की सफलता को विश्व कप में भारत की जीत का संकेत भी दिया है.  

यह भी पढ़ें- वापसी करते ही बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, गिल भारत के नंबर वन बल्लेबाज

2019 में क्या हुआ था?

बता दें कि साल 2019 में विक्रम लैंडर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया था, जिसके चलते पूरा मिशन फेल हो गया था. एक तरफ जहां भारत का चंद्रयान 2 मिशन फेल हुआ था, तो दूसरी ओर भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी. अब जब 2023 में भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है इसी को लेकर आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंन ने चंद्रयान 3 की सफलता से जौड़कर भारक के वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद जताई है.

इस बार भारत ही जीतेगा वर्ल्ड कप!

मुंबई इंडियंस ने एक पोस्ट के माध्यम से संकेत दिया है कि जिस तरह इस बार चंद्रयान मिशन सफल रहा है उसी तरह भारतीय क्रिकेट टीम भी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सफलता हासिल करेगी. मुंबई इंडियंस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- इस भारतीय गेंदबाज को चुना गया T20 Bowler of The Year, चटका चुका है इतने विकेट

5 अक्टूबर को शुरू हो रहा क्रिकेट का महाकुंभ

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी विश्व कप 2023 भारत में हो रहा है. इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी, जबकि भारत अपने वर्ल्ड कप मिशन की शुरुआत 8 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग मैच से करेगा. बता दें कि लीग मैच में ही भारतीय टीम पाकिस्तान से भी 14 अक्टूबर को भिड़ने वाली है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement