Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PKL 10: न प्रदीप नरवाल चले और न सुरेंदर गिल कर पाए कमाल, U Mumba के सामने ढेर हो गई UP Yoddhas

U Mumba vs UP Yoddhas: प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के दूसरे मुकाबले में प्रदीप नरवाल की यूपी योद्धाज को एक तरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

Latest News
PKL 10: न प्रदीप नरवाल चले और न सुरेंदर गिल कर पाए कमाल, U Mumba के सामने ढेर हो गई UP Yoddhas

mum vs up pro kabaddi pkl 10 u mumba beat up yoddha pardeep narwal amirmohammad zafardanesh surender gill

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के दूसरे मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां यूपी योद्धाज के सामने यू मुंबई की टीम थी. यू मुंबा यहां एक दम युवा टीम थी तो दूसरी ओर यूपी योद्धा सितारों से सजी थी. प्रदीप नरवाल बिल्कुल नहीं चले और उन्हें मैच में ज्यादातर समय बेंच पर बैठना पड़ा. सुरेंदर गिल का भी जादी नहीं चला और यू मुंबा के लिए आमिरमोहम्मद जफर और रिंकू के कमाल के प्रदर्शन की बदौलत अपने पहले मैच में यू मुंबई ने यूपी योद्धाज को आसानी से 34-31 से हरा दिया. आमिरमोहम्मद ने मैच में 11 अंक हासिल किए तो रिंकू ने डिफेंस में 7 अंक हासिल कर कमाल कर दिया. 

ये भी पढ़ें: पहले ही मैच में आई पवन सहरावत की आंधी लेकिन इस खिलाड़ी ने एक रेड से बदल दिया मैच का नतीजा

UP Yoddha ने टॉस जीता और कोर्ट चुना. गुरमान सिंह ने यू मुंबा के लिए पहला रेड किया और अंक हासिल कर टीम का खाता खोल दिया. अगले रेड में गिरिश मारुती एर्नाक ने यूपी योद्धा के विजय मलिक को टैकल कर टीम को 2-0 के आगे कर दिया. सुरेंदर गिल ने यूपी योद्धा को पहला अंक दिलाया. पहले हाफ में यूपी योद्धा की हर रणनीति पर यू मुंबा के खिलाड़ी पानी फेर रहे थे और लगातार बढ़त बनाए रखी. 15 मिनट तक यू मुंबा ने 15-8 की बढ़त बना ली. 16वें मिनट सुरेंदर गिल को टैकल कर यू मुंबा ने यूपी योद्धा को ऑलआउट कर दिया और 18-9 से बढ़त बना ली. अब तक यूपी योद्धा का साधारण खेल देखने को मिला. यूपी के लिए सिर्फ सुरेंदर गिल अंक हासिल कर पा रहे थे और परदीप नरवाल को बेंच पर बैठना पड़ गया. पहला हाफ खत्म हुआ तो यू मुंबा के पास 5 अंक की बढ़त थी. इस हाफ में मुंबा ने रेड के साथ टैकल में बी कमाल किया और मैच में खुद को पहले हाफ तक आगे रखा.  

रिंकू और अमिरमोहम्मद ने किया कमाल

दूसरे हाफ में यूपी योद्धा ने रेड में अंक हासिल करना शुरू किया तो दूसरी ओर यू मुंबा के डिफेंस में अनुभव की कमी देखने को मिल रही थी. 8वें मिनट में यूपी योद्धा ने यू मुंबई को ऑलआउट कर स्कोर 22-25 कर दिया. हालांकि जब यू मुंबा वापस ऑल इन हुई तो डिफेंस को सबसे पहले मजबूत किया और जफर ने सुपर 10 पूरा किया तो डिफेंडर रिंकू ने अपना हाई 5 पूरा किया. मुकाबले में 10 मिनट का खेल बचा था और यू मुंबा अभी भी 28-24 से आगे थी. यूपी योद्धा ने प्रदीप नरवाल को बेंट पर बैठा दिया था लेकिन उनके मैट से बाहर होने के बाद योद्धाओं ने वापसी की और मुंबा की बढ़त को कम किया. 

आखिरी 10 मिनट में थम गई सांसे

आखिरी 10 मिनट का खेल शुरू हुआ तो प्रदीप नरवाल के बिना यू योद्धाओं ने कमाल का प्रदर्शन किया और रेड के साथ कई बेहतरीन टैकल प्वाइंट्स हासिल किए. हालांकि रिंकू ने एक और शानदार टैकल कर यू मुंबा को फिर से आगे कर दिया. विजय मलिक ने 18वें मिनट में एक ताकतवर रेड किया और यूपी योद्धाज को 26-31 के स्कोर पर पहुंचा दिया. हालांकि इसके बाद युवा यू मुंबा की टीम ने फिर से अपना तेवर दिखाया और 34-31 से मैच अपने नाम कर लिया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement