Advertisement

Mum vs JK: रोहित से लेकर जायसवाल-अय्यर और रहाणे तक सभी हुए फ्लॉप, फिर आया 'लॉर्ड' शार्दुल का तूफान; जड़ा दमदार शतक

Mum vs JK: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2024-25 मैच में शार्दुल ठाकुर ने दमदार शतक जड़ा है, जहां रोहित शर्मा से लेकर जायसवाल, अय्यर और अजिंक्य रहाणे तक सभी बुरी तरह फ्लॉप हो गए.

Latest News
Mum vs JK: रोहित से लेकर जायसवाल-अय्यर और रहाणे तक सभी हुए फ्लॉप, फिर आया 'लॉर्ड' शार्दुल का तूफान; जड़ा दमदार शतक

Shardul Thakur-Mumbai vs jammu kashmir

Add DNA as a Preferred Source

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे चरण में मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है और आज इसका तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा. इस मैच में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे तभी बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. मुंबई पहली पारी में 120 रनों पर ढेर हो गई थी. तब शार्दुल ठाकुर ने अर्धशतक जड़ा था. वहीं दूसरी पारी में मुंबई की टीम ने 101 रनों पर 7 विकेट खो दिया था. लेकिन उसके बाद लॉर्ड शार्दुल के बल्ले से दमदार शतक निकला और उन्होंने टीम की मुकाबले में वापसी करवाई. इसके अलाना उन्होंने तनुष कोटियान के साथ मिलकर 150 से अधिक रनों की साझेदारी भी कर ली है. 

लॉर्ड ने जड़ा दमदार शतक

मुंबई और जम्मू-कश्मीर मुकाबले में लॉर्ड शार्दुल ठाकर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 119 गेंदों में 113 रन बना लिए हैं और अभी भी क्रीज पर खड़े हुए हैं. शार्दुल ने अपनी इस पारी में कुल 17 चौके लगाए हैं. हालांकि इस शतक से पहले शार्दुल ने पहली पारी में  57 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली थी. तब लॉर्ड के बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले थे. 

शार्दुल-कोटियान ने बनाया रिकॉर्ड

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में शार्दुल ठाकुर और तनुष कोटियान ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मुंबई ने 101 रनों के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे. उसके बाद शार्दुल और कोटियान के बीच 8वें विकेट के लिए एक लंबी और मजबूत अटूट साझेदारी भी देखने को मिली. शार्दुल और तनुष ने मिलकर 234 गेंदों में 173 रनों की पार्टनरशिन कर ली है. शार्दुल 113 रन पर तो तनुष 58 रनों पर मैदान पर डटे हुए हैं. 

ऐसे रहे पहले दो दिन

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 120 रन बोर्ड पर लगाए थे. इस पारी में शार्दुल से अर्धशतक निकला, जबकि कोटियान ने 26 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में जेके की टीम पहली पारी में 206 रन बोर्ड पर लगा सकी और टीम ने मुंबई से 86 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. लेकिन अब मुंबई की टीम 7 विकेट पर 274 रन बना चुकी है और 188 रनों की लीड भी ले ली है.

यह भी पढ़ें- चेन्नई में होगी मोहम्मद शमी? सूर्यकुमार यादव टीम में करेंगे बड़े बदलाव; देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement