Advertisement

IPL 2023 Mini Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस से 27 गुना ज्यादा रकम देकर खरीदा इस बॉलर को, जानें क्या है खास

Mukesh Kumar Sold To Delhi Capitals: IPL 2023 मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को 5.5 करोड़ में खरीदा है.

IPL 2023 Mini Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस से 27 गुना ज्यादा रकम देकर खरीदा इस बॉलर को, जानें क्या है खास

Mukesh Kumar Delhi Capitals IPL 2023 Mini Auction

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) में कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को खरीदने के लिए भी फ्रेंचाइजी ने खूब पैसे खर्च किए हैं. बंगाल के गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस खिलाड़ी का यह पहला आईपीएल सीजन होगा और उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि इस बार उन्हें कोई न कोई टीम अपने साथ जरूर जोड़ेगी. मुकेश का टीम इंडिया के लिए भी सेलेक्शन हुआ है लेकिन उनका डेब्यू नहीं हो सका. 

Mukesh Kumar Career Profile 
मुकेश कुमार मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलते हैं. उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खरीदने के बाद एक मीडिया समूह से बात करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद थी कि इस बार दरवाजा जरूर खुलेगा. उनकी उम्मीद पूरी भी हुई और बेस प्राइस 20 लाख से 27 गुना ज्यादा कीमत देकर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा है. 

मुकेश ने दिल्ली कैपिटल्स के बोली लगाने की जानकारी के बाद कहा कि मेरी लाइफ में काफी सालों से ट्रायल रहा था, संघर्ष अभी भी जारी है. उन्होंने बताया कि 2012 में उनके पिता के टैक्सी सर्विस बिजनेस में काफी नुकसान हुआ था और वह कोलकाता चले आए. यहां आने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई और क्रिकेट करियर को नया मुकाम मिला. 

2019 में पिता की मौत के बाद टूट गए थे मुकेश 
2019 में मुकेश जब बंगाल की टीम की तरफ से मैच खेलने गए थे उस वक्त उन्हें पिता के मौत की सूचना मिली. मुकेश कहते हैं कि पापा मेरे लिए हर कदम पर प्रेरणा की तरह थे क्योंकि उन्होंने मुझे अपने सपने को जीने का मौका दिया. इस पेसर को इसका मलाल है कि उनके पिता आज इस दुनिया में नहीं हैं. इस पेसर की खासियत अच्छी इकोनॉमी के साथ लंबे स्पैल डालने की है. अब देखना है कि कोच रिकी पॉन्टिंग और कप्तान ऋषभ पंत इनका किस तरह से इस्तेमाल करते हैं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement