Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

MS Dhoni Sakshi Video: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए साक्षी ले रही धोनी के नाम का सहारा, वीडियो में खुल गया राज़ 

MS Dhoni Wife: धोनी यूं तो सोशल मीडिया पर बहुत कम ही एक्टिव नजर आते हैं लेकिन पत्नी साक्षी काफी एक्टिव रहती हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

MS Dhoni Sakshi Video: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए साक्षी ले रही धोनी के नाम का सहारा, वीडियो में खुल गया राज़ 

MS Dhoni Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी बहुत कम ही नजर आते हैं और ऐसा लगता है कि पूर्व कप्तान को फॉलोअर्स वगैरह को लेकर कोई ज्यादा दिलचस्पी नहीं है. हालांकि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साक्षी धोनी (Dhoni-Sakshi Video) फॉलोअर्स बढ़ाने की बात करती दिख रही हैं. साक्षी यह भी कहती हैं कि आपके सारे फॉलोअर्स मुझे भी फॉलो करेंगे. हालांकि साक्षी के इस अंदाज पर धोनी जबरदस्त रिएक्शन देते दिख रहे हैं. 

MS Doni Viral Vdieo 
महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो देखने लायक है. यह वीडियो किसी फैन पेज से शेयर किया गया है जिसमें यह जानकारी नहीं दी गई है कि वीडियो कब का है और इसका सोर्स क्या है. हालांकि फैंस को साक्षी और धोनी की मस्ती खूब पसंद आ रही है. 

ऐसा लग रहा है कि साक्षी वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान मस्ती के मूड में थीं. वह धोनी को बेबी कहते हुए भी दिखती हैं. साक्षी यह भी कहती हैं कि आपके सारे फॉलोअर्स मुझे प्यार करते हैं और फिर वह धोनी के लिए प्रचलित नाम थला भी लेती हैं. 

यह भी पढ़ें: Shikhar Dhawan हुए इमोशनल, केरल में हो रही कुत्तों की हत्या पर कही ये बात

IPL में CSK की कप्तानी करेंगे धोनी 
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं लेकिन आईपीएल में वह खेल रहे हैं और अगले सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी करने वाले हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह ज्यादातर वक्त अपने पोल्ट्री फॉर्म बिजनेस, खेती और दूसरे कारोबारों में लगाते हैं. 

कुछ दिन पहले ही उन्हें यूएस ओपन का फाइनल मैच का लुत्फ उठाते हुए भी देखा गया था. इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बेटी जीवा के साथ अपनी जीप धोते नजर आए थे. 

यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday: खेलों और खिलाड़ियों का जब पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला, देखें चुनिंदा तस्वीरें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement