Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

'सुनाई दे रहा है बहरा नहीं हूं मैं...', फिल्म 'Animal' वाले रणवीर कपूर के लुक में नजर आए MS Dhoni; Viral हुआ Video

MS Dhoni Recreate Scene from Film Animal: फिल्म एनिमल वाले रणबीर कपूर के लुक में एमएस धोनी ने महफिल लूटी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Latest News
'सुनाई दे रहा है बहरा नहीं हूं मैं...', फिल्म 'Animal' वाले रणवीर कपूर के लुक में नजर आए MS Dhoni; Viral हुआ Video

एमएस धोनी 

Add DNA as a Preferred Source

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 का अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 मार्च को खेलना है. सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2025 से पहले अपने अभ्यास सत्र पूरा कर रहे हैं. लेकिन इस बीच एमएस धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर का मशहूर सीन रिक्रिएट किया है. धोनी की दीवानगी फैंस के बीच हमेशा मिलती है और ये वीडियो देखने के बाद फैंस भी गदगद हो गए हैं. इतना ही नहीं धोनी की इस वीडियो पर बॉलीवुड के अभिनेता और एनिमल के विनेल का रोल निभाने वाले बॉबी देओल ने भी कमेंट किया है. 

धोनी ने रिक्रिएट किया एनिमल का सीन

आईपीएल 2025 से पहले एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो फिल्म एनिमल के रणबीर कपूर के लुक में नजर आए हैं. दरअसल, धोनी एक साइकल का विज्ञापन कर रहे हैं और इस विज्ञापन की थीम फिल्म एनिमल के मशहूर एंट्री पर है. धोनी कार से उतरते हैं, जैसे फिल्म में रणबीर कपूर. उसके बाद बंदूक और साइकल भी दिखाई है. आप वीडियो में सुन सकते हैं कि धोनी फिल्म का मशहूर डायलॉग भी कहते हैं कि सुनाई दे रहा है, बहरा नहीं हूं मैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EMotorad (@e_motorad)

वहीं वीडियो के अंत में एमएस धोनी फिल्म के विलेन बॉबी देओल का सीन भी रिक्रिएट करते हैं. सो फिल्म के अंत में रणबीर और बॉबी देओल के बीच लड़ाई में सीन है. हालांकि फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. यहां तक बॉबी देओल ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है. सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रही है और इसपर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं. 

धोनी का हो सकता है आखिरी सीजन

43 वर्षीय एमएस धोनी आईपीएल 2008 से लेकर अब तक खेल रहे हैं. ऐसे में इस बार धोनी का ये आखिरी सीजन साबित हो सकता है. क्योंकि उनकी उम्र से भी बड़ा मुद्दा उनकी फिटनेस है. पिछले सीजन भी मैदान पर उन्हें दर्द में देखा गया था और कहा जा रहा था कि वो उनका आखिरी सीजन होगा. लेकिन एक बार और धोनीने अपने फैंस को खुश करने के लिए आईपीएल 2025 खेलने का फैसला लिया. हालांकि इस बार धोनी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.

यह भी पढ़ें- KKR vs LSG: IPL 2025 शेड्यूल में होगा बदलाव, सुरक्षा कारणों की वजह से BCCI लेगी बड़ा फैसला

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement