स्पोर्ट्स
MS Dhoni Police Officer Look: महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही आईपीएल 2023 से मैदान पर वापसी करेंगे लेकिन इससे पहले उनका नया लुक वायरल हो रहा है.
डीएनए हिंदी: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियो को पहले की ही तरह पसंद करते हैं. गुरुवार को एक ऐड के लिए वह पुलिस ऑफिसर के लुक में दिखें. मिनटों में ही उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कुछ फैंस को तो उन्होंने इस लुक से रोहित शेट्टी के फिल्मों की ही याद दिला दी है.
पुलिस अधिकारी बने धोनी तो फैंस पूछ रहे तरह-तरह के सवाल
सोशल मीडिया पर धोनी की तस्वीर देखते ही छा गई है. बताया जा रहा है कि किसी जागरूकता कार्यक्रम से जुड़े ऐड के लिए उन्होंने यह शूट किया है. हालांकि फैंस उन्हें रोहित शेट्टी की अगली फिल्म करने की सलाह भी दे रहें हैं.
MS Dhoni as a police officer in an ad. pic.twitter.com/nleS9DR8bh
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 2, 2023
कुछ फैंस कह रहे हैं कि शायद आईपीएल 2023 से पहले धोनी का यह लुक उनकी फ्रेंचाइडी चेन्नई सुपर किंग्स के किसी ऐड के लिए हैं. हालांकि अब तक पक्का नहीं पता चल सका है कि यह लुक किस ऐड के लिए है.
यह भी पढ़ें: विस्फोटक फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भारत रवाना होने से पहले हिंदी में ट्वीट कर दी चेतावनी
IPL 2023 में करेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी
क्रिकेट के मैदान पर वापसी की बात की जाए तो धोनी आईपीएल 2023 से वापसी कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल है और इसके बाद वह टीम में खिलाड़ी की तरह शामिल नहीं होंगे बल्कि मेंटॉर या किसी और भूमिका में नजर आएंगे. धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने अब तक कुल 4 आईपीएल खिताब जीते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘धोनी गए अब जिम्मेदारी मेरे पर है’, माही के साथ किस बात पर अपनी तुलना कर रहे हार्दिक पंड्या?
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.