Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

MS Dhoni Hardik Pandya Dance Video: बर्थडे पार्टी में धोनी और हार्दिक पंड्या का काला चश्मा डांस, वीडियो देख मजा आ जाएगा

Dhoni Hardik Dance Video: महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या इस वक्त दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं. इस दौरान दोनों जमकर मौज मस्ती कर रहे हैं.

MS Dhoni Hardik Pandya Dance Video: बर्थडे पार्टी में धोनी और हार्दिक पंड्या का काला चश्मा डांस, वीडियो देख मजा आ जाएगा

ms dhoni hardik pandya dance video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और हार्दिक पंड्या दोनों ही फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं. पंड्या को न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज से रेस्ट दिया गया है जबकि अगले महीने होने वाले आईपीएल ऑक्शन से पहले धोनी के पास भी थोड़ा वक्त है. दोनों इन दिनों दुबई में हैं और सैर-सपाटे के साथ मौज-मस्ती का लुत्फ ले रहे हैं. बादशाह के फेमस गाने काला चश्मा पर दोनों ने एक डांस किया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

Dhoni Pandya Dance Video Viral 
सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों का डांस वीडियो वायरल हो रहा है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो किसी बर्थडे पार्टी का है और इसमें बादशाह भी परफॉर्म कर रहे हैं. बादशाह के गाने पर हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी जमकर नाचते दिख रहे हैं. 

वीडियो से यह नहीं पता चला है कि यह किसकी बर्थडे पार्टी है लेकिन इतना तय है कि इसमें दोनों क्रिकेटर भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं. ईशान किशन और क्रुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ी भी वीडियो में नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि आने वाले बिजी शेड्यूल से पहले क्रिकेटर भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: एशिया कप विवाद पर गंभीर का बड़ा बयान, जवाब सुनकर क्रिकेट फैंस को मिलेगी राहत

अगले महीने आईपीएल ऑक्शन में बिजी रहेंगे धोनी 
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन अभी वह आईपीएल खेल रहे हैं. इस सीजन में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए हैं और टीम मैनेजमेंट के साथ तैयारियों में बिजी हैं. अगले महीने होने वाले आईपीएल ऑक्शन और फिर टीम की तैयारियों के साथ व्यस्त रहने वाले हैं. हार्दिक पंड्या भी गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं और पिछली बार उनकी ही कप्तानी में टीम ने आईपीएल ट्रॉफी जीती है. पंड्या हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज की कप्तानी की है और सीरीज जीतकर लौटे हैं.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे है ये खिलाड़ी  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement