Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

अपने शहर रांची में रास्ता भटक गए MS Dhoni, फिर भोजपुरी में पूछा रास्ता

MS Dhoni का एक वीडियो पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे रांची की सड़कों पर लोगों से रास्ता पूछते नजर आ रहे हैं.

अपने शहर रांची में रास्ता भटक गए MS Dhoni, फिर भोजपुरी में पूछा रास्ता
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोई किसी शहर में रहता हो और उसी शहर का रास्ता भूल जाए, यह बात समझ में आना मुश्किल है लेकिन ऐसा कुछ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुआ है. महेंद्र सिंह धोनी जैसा शख्स भी अपने घर का रास्ता भूल गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कम से कम यही लग रहा है कि धोनी रांची जाने का रास्ता भटक गए हैं और वह कुछ राहगीरों से रांची जाने का रास्ता पूछ रहे हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी अपनी ब्लैक कलर की कार में बैठे हुए दिख रहे हैं. धोनी की कार कोई और ड्राइव कर रहा है, जबकि एक अन्य शख्स पिछली सीट पर भी बैठा है. यहां धोनी कुछ लोगों से रांची का पता पूछते हैं, तो वह धोनी को देखकर हैरान जाते हैं. धोनी इस वीडियो के चलते चर्चा में आ गए हैं. 

राहगीर से पूछा रांची का रास्ता

वायरल वीडियो में धोनी को वे शख्स उनका पूछा हुआ पता बताते हैं और कहते हैं कि गोलचक्कर आएगा तो वहां से रांची की ओर चले जाइएगा. इस पर धोनी सवाल करते हैं कि क्या सेकंड मूर्ति वाला गोलचक्कर तो इस पर शख्स कहता है कि 'हां, वही सेकंड मूर्ति वाला.'

यह भी पढ़ें- एयरलाइन कंपनी पर फूटा स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा का गुस्सा, फिर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी किया ट्रोल

यह भी पढ़ें- यशस्वी और गिल की जोड़ी ने ध्वस्त किया बाबर-रिजवान का ये रिकॉर्ड, भारत के लिए की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

वायरल हो रहा धोनी का ये मजेदार वीडियो

पता समझने के बाद धोनी उन्हें शुक्रिया कहते हैं लेकिन वे उन्हें एक मिनट रुकने को बोलते हैं और फिर उनके साथ सेल्फी लेते हैं और बाद में हाथ भी मिलाते हैं. इसके बाद कैप्टन कूल अपनी कार का शीशा बंद कर लेते हैं और वीडियो खत्म हो जाता है धोनी की इस सादगी को देखकर लोग फिदा हो गए हैं और उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement