Advertisement

MS Dhoni ने कैसे मनाया चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न, देखें दिल खुश कर देने वाला वीडियो

Chandrayaan-3 ने बुधवार को चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी, जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और इस बीच ही धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

MS Dhoni ने कैसे मनाया चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न, देखें दिल खुश कर देने वाला वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इसरो ने सफलता के नए झंडे गाड़ दिए हैं. चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता से लैंड कर चुका है. भारत चंद्रमा के इस ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है. पूरा देश अपने-अपने तरीके से इस मौके को सेलिब्रेट कर रहा है. इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के घर से भी जश्न का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धोनी चंद्रयान के विक्रम लैंडर की लैंडिंग का प्रसारण देखते नजर आ रहे हैं. धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

धोनी को कैप्टन कूल कहा जाता है और यह उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है. जब पूरा देश चंद्रयान की सफलता पर उछल पड़ा तो उस दौरान भी कैप्टन कूल शांत और सहज अंदाज में नजर आ रहे थे. धोनी खुश दिख रहे हैं. वीडियो में धोनी अपनी थाई से ताली बजाते दिख रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- भारत ही जीतेगा World Cup 2023? Mumbai Indians के इस पोस्ट ने दे दिया बड़ा संकेत 

खुशी से चिल्लाने लगीं जीवा

दूसरी ओर धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बेटी जीवी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को सेलिब्रेट करते हिए दिख रही हैं. जीवा इस दौरान खुशी से चिल्लाने लगी और जोर-जोर से तालियां भी बजाने लगीं.

यह भी पढ़ें- वापसी के बावजूद वर्ल्ड कप 2023 में नहीं खेल पाएंगे श्रेयस और केएल राहुल? जानें क्या है वजह 

क्रिकेटर्स ने मनाया जश्न

गौरतलब है कि चंद्रयान की सफलता पर सभी ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया है. कई क्रिकेटर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से ट्वीट और पोस्ट कर इसरो की इस कामयाबी का जश्न मनाया और वैज्ञानिकों को बधाइयां दीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement