स्पोर्ट्स
Ms Dhoni In Army Camp: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानक रैंक मिली है. माही जोधपुर आर्मी कैंप पहुंचे.
डीएनए हिंदी: कुछ ही दिनों में आईपीएल 2023 (IPL 2023) शुरू होने वाला है और इसकी तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिहं धोनी भी इन दिनों आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं. हालांकि गुरुवार को वह कुछ वक्त निकालकर आर्मी कैंप पहुंचे और सेना की खुली जीप में उन्होंने चक्कर भी लगाया. धोनी ने जोधपुर आर्मी कैंप में काफी वक्त बिताया.
धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस की उमड़ी भीड़
महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट से रिटायर हुए 3 साल से ज्यादा हो गया है लेकिन आज भी फैंस के मन में उनका क्रेज कम नहीं हुआ है. जोधपुर में धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी.
Craze of @msdhoni is unmatchable! 🥵🥵 pic.twitter.com/sHnEDPhko2
— DIPTI MSDIAN (@Diptiranjan_7) March 22, 2023
यह भी पढे़ं: 5 साल बाद विराट कोहली से छिन गया मोस्ट वैल्युएबल सेलेब्रिटी का ताज, जानें कौन बना नया स्टार
एयरपोर्ट पर मास्क लगाकर पहुंचे थे धोनी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी ने एयरपोर्ट पर मास्क लगा रखा था ताकि भीड़ जमा न हो. मीडिया के कुछ लोग मौजूद थे और उन्होंने धोनी को देख लिया और तब तक फैंस की भीड़ जुटने लगी थी. इतनी देर में आर्मी की गाड़ी आ गई और धोनी उसमें बैठकर रवाना हो गए. जोधपुर कैंप में उन्होंने जवानों के साथ काफी वक्त बिताया और खुद भी आर्मी यूनिफॉर्म में ही थे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार हैं राशिद खान, जानें भारत में कैसे देखें लाइव मैच
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.