Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

MS Dhoni का पालतू कुत्ते के साथ दिखा इमोशनल कनेक्शन, बेटी जीवा संग कुछ यूं डॉगी को कंघी करते दिखे कैप्टन कूल, देखें Video

महेंद्र सिंह धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में वह अपनी बेटी जीवा के साथ अपने पालतू कुत्ते को संवारते नजर आ रहे हैं. वीडियो में धोनी की सादगी और उनका जानवरों के प्रति प्यार साफ नजर आता है.

Latest News
MS Dhoni का पालतू कुत्ते के साथ दिखा इमोशनल कनेक्शन, बेटी जीवा संग कुछ यूं डॉगी को कंघी करते दिखे कैप्टन कूल, देखें Video

MS Dhoni Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

MS Dhoni Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट जगत के एक बड़े नाम हैं, इन दिनों अपने एक खास वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ अपने पालतू कुत्ते को संवारते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में धोनी बड़े प्यार से अपने कुत्ते के बाल संवार रहे हैं, जबकि उनकी बेटी जीवा छोटे हाथों से धोनी की मदद करती दिख रही हैं. 

डॉग वाला लव 
इस वीडियो में धोनी के प्यारे और शांत स्वभाव को देखा जा सकता है, जो उनके फैंस के दिलों को छू रहा है.  यह वीडियो न सिर्फ धोनी के जानवरों के प्रति प्यार को दर्शाता है, बल्कि एक पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को भी उजागर करता है. धोनी के फैंस के लिए यह एक विशेष तोहफा है, क्योंकि इसे देखकर वे धोनी को मैदान के बाहर भी एक संवेदनशील और प्यारी शख्सियत के रूप में देख पा रहे हैं.

'थेरेपॉटिक' वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे 'थेरेपॉटिक' करार दिया, और यकीनन यह वीडियो हर किसी के दिन को बेहतर बना रहा है. धोनी की सादगी और परिवार के प्रति उनके प्यार ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया है.


ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पीसीबी ने किया बड़ा ऐलान, ट्राई सीरीज के लिए बदल दिया वेन्यू


सोशल मीडिया पर धूम 
बताते चलें धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बने हुए हैं. पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें कप्तानी से हटा कर ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंप दी थी. हालांकि, धोनी की लोकप्रियता और उनकी उपस्थिति अब भी सोशल मीडिया पर बरकरार है.  बहरहाल, इस प्यारे और दिल को छूने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है और धोनी के फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं. 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement