स्पोर्ट्स
Most wickets in the IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा को शिमरन हेटमायर के हाथों कैच करवा कर चहल ने यह उपलब्धि हासिल की.
डीएनए हिंदी: गुरुवार को युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ मैच का अपना पहला विकेट हासिल करते ही इतिहास रच दिया. वह आईपीएल (IPL History) के इतिहास में सबसे अधिक विकेट (Most Wickets In IPL) हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के ड्वेन ब्रावो के नाम यह रिकॉर्ड था. ब्रावो ने पिछले सीजन तक 183 विकेट हासिल किए थे. चहल को नया कीर्तिमान रचने के लिए आज सिर्फ एक विकेट की तलाश थी. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पहले ही ओवर में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा (Nitish Rana) को पवेलियन भेजकर ये कारनामा किया.
Yuzi Chahal - IPL’s most successful bowler. 🐐💗 pic.twitter.com/UOs04szCBC
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 11, 2023
युजवेंद्र चहल ने अब तक इस सीजन 12 मैचों की 12 पारियों में 19.33 की औसत से 18 विकेट हासिल किए हैं. वह आईपीएल 2023 की शुरुआत से ही पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. चहल ने इस सीजन 8.12 की इकॉनमी से रन दिए हैं. चहल ने अब तक आईपीएल के इतिहास में 144 मैच खेले हैं और 184 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने साल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेला था. उन्होंने 40 रन देकर 5 विकेट हासिल किए हैं जो उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन रहा है. इस सीजन वह 17 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं जो उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है.
अब तक आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज
ये भी पढ़ें: अब इंग्लैंड का ये तेज गेंदबाज देश के लिए कब खेलेगा, मुंबई इंडियंस करेगी इस बात का फैसला?
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.