Advertisement

आशा भोसले की पोती को डेट कर रहे हैं DSP Mohammed Siraj? 'मियां भाई' ने किया बड़ा खुलासा

मोहम्मद सिराज ने आशा भोसले की पोती के साथ रिलेशन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. यहां जानिए उन्होंने क्या कहा है.

Latest News
आशा भोसले की पोती को डेट कर रहे हैं DSP Mohammed Siraj? 'मियां भाई' ने किया बड़ा खुलासा

mohammed siraj

Add DNA as a Preferred Source

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है. कप्तान रोहित शर्मा ने सिराज का चुनने का कारण भी बताया था. उन्होंने कहा था कि सिराज पुरानी गेंद से असरदार साबित नहीं होते हैं. इस बीच मोहम्मद सिराज अपनी छुट्टियां मना रहे हैं. हाल ही में सिराज की गर्लफ्रेंड को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. दरअसल आशा भोसले की पोती के साथ सिराज का नाम जोड़ा जा रहा था. लेकिन अब मियां भाई ने उनके साथ रिलेशन को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले और मोहम्मद सिराज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसके बाद लोग कयाल लगाने लगे थे कि सिराज और जनाई के बीच कुछ चल रहा है. जनाई ने अपने 23वें जन्मदिन का काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया है, जहां कई बड़ी हस्तियां भी आई थी. वहीं कई क्रिकेटर्स भी वहां मौजूद थे. तभी सिराज और जनाई ने एक दूसरे के साथ तस्वीरें भी लीं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी की. 

सिराज ने किया बड़ा खुलासा

मोहम्मद सिराज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. दरअसल, जनाई भोसले ने सिराज को इंस्टा स्टोरी पर मेंशन किया है. उन्होंने सिराज के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरे प्यार भाई." वहीं स्टोरी को बैक देते हुए सिराज ने लिखा, "मेरी बहना के जैसे कोई बहना नहीं. बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं. जैसे हैं चांद सितारो में मेरा बहना है एक हजारों में." हालांकि दनाई और सिराज दोनों ही अपने डेटिंग की अफवाहों को खुलासा कर दिया है. जनाई सिराज को अपना भाई मानती हैं और सिराज जनाई को अपनी बहन जैसा मानते हैं. 

चैंपियंस ट्रॉफी में सिराज को नहीं मिली जगह

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाल ही में टीम इंडिया का ऐलाम हुआ है. इस टीम नें मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के रूप में तेज गेंदबाजों को लिया गया है. हालांकि मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर कर दिया गया. कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिराज को बाहर करने को लेकर कहा था कि सिराज पुरानी गेंद से असरदार नहीं है. हमें एक बेस्ट ऑप्शन चाहिए. 

यह भी पढ़ें- 'मेरी स्मार्टनेस की वजह से करियर बर्बाद...' पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया हैरान करने वाला बयान

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement