Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी

'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज...' Mohammed Shami ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

Mohammed Shami Injury Update: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

Latest News
'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज...' Mohammed Shami ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

मोहम्मद शमी

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर मोहम्मद शमी की वापसी का इंतजार पूरे भारत को है. दरअसल, 2023 वर्ल्ड कप के बाद से शमी इंजरी के चलते टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऐसा लग रहा था कि शमी वापसी कर लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. वहीं अब भारत को इसी साल नंवबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है, जिससे पहले स्टार गेंदबाज ने अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

रेवस्पोर्ट्स ग्लोबल के अनुसार, मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा, "मुझे अब दर्द बिल्कुल भी नहीं है और न ही किसी तरह का दर्द है. कल बेंगलुरु में गेंदबाजी सेशन में काफी अच्छा लगा. मैं ये बताना चाहता हूं कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया जाउंगा. इसके लिए मुझे 2-3 रणजी ट्रॉफी में घरेलु मैच खेलने हैं."

मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले घरेलु टूर्नामेंट में अपनी फिटनेस साबित करेंगे. ये दिलचस्प होगा कि शमी कैसा प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने आखिरी बार 19 नवंबर 2023 में आखिरी मैच खेला था. हालांकि टीम में वापसी के लिए शमी के पास रणजी ट्रॉफी एक अच्छा विकल्प है. 

वर्ल्ड कप 2023 में काटा था कदर

मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शुरुआत मैचों के लिए मौका नहीं मिला था. लेकिन हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उन्हें मौका मिला और पहले ही मैच में उन्होंने गदर काट दिया. शमी ने शुरुआती 4 मैच नहीं खेले थे और उसके बाद भी वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे. शमी ने 7 मैचों में कुल 24 विकेट अपने नाम किया था. इस दौरान 3 बार पंजा भी खोला और साथ ही एक बार 7 विकेट भी झटके थे. 

यह भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट से पहले कीर्तन में शामिल Virat Kohli, वाइफ अनुष्का भी आईं नजर- Video

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement