Advertisement

IND vs ENG : मोहम्मद शमी का इंतजार हुआ खत्म, 14 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में हुई वापसी

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में बड़ा बदलाव हुआ है. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को मौका दिया है.

Latest News
IND vs ENG : मोहम्मद शमी का इंतजार हुआ खत्म, 14 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में हुई वापसी
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है. जिसमें भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है. अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी गई है. जो पिछले 14 महीने से चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे. 

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में खेला था. जिसके बाद वो घुटने की चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे. उनको इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में वापसी करने का मौका मिला है. 

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के लिए अच्छी खबर 

भारत ने 19 फरवरी से शुरु होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह मिली है. उनकी इस टूर्नांमेंट से पहले प्लेइंग इलेवन में वापसी भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर हैं. वो 14 महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थे.  ऐसे में उनको वापसी करने का पूरा मौका मिल जाएगा. 

 

भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल सॉल्ट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिल रशीद.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement