Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

फिक्सिंग का आरोप, पत्नी संग बवाल और सुसाइड का ख्याल... ऐसी है Mohammed Shami की कहानी

Mohammed Shami Birthday: टीम इंडिया के स्टार पेसर मोहम्मद शमी आज यानी 3 सितंबर 2024 को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर जानिए उनकी कहानी कैसी रही है.

Latest News
फिक्सिंग का आरोप, पत्नी संग बवाल और सुसाइड का ख्याल... ऐसी है Mohammed Shami की कहानी

Mohammed Shami

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर मोहम्मद शमी आज यानी 3 सितंबर 2024 को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. शमी ने अपनी लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना किया था और कई बार सुसाइड करने की भी सोची है. लेकिन उन्होंने वापसी की और कभी हार नहीं मानी. वनडे वर्ल्ड कप 2024 में शमी ने सिर्फ 7 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट ले लिए थे और दमदार प्रदर्शन किया था. हालांकि शमी ने खेल की दुनिया के अलावा अपनी निजी जिंदगी में भी काफी दिक्कतें झेली हैं. शमी ने हसीन जहां के साथ लव मैरिज की थी. लेकिन उनकी शादी सिर्फ 4 साल तक ही चल सकी और दोनों अलग-अलग रहते हैं. वहीं आज इस खास दिन पर शमी की कहानी के बारे में जानते हैं. 

टीम इंडिया के स्टार मोहम्मद शमी का जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोहा गांव सहसपुर अली नगर में 3 सितंबर 1990 में हुआ था. शमी एक मामूली परिवार का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने अपने परिवार की गरीबी को देखकर कुछ बड़ा करने की ठानी थी. उसके बाद उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा. हालांकि आज वो समय है, जब भी अच्छे गेंदबाजों की बात होती है, तो दुनिया के सभी लोगों के मुंह पर शमी का नाम रहता है. भले ही शमी ने सुसाइड करने की भी सोची थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अब वो अपने देश को गर्व महसूस करवा रहे हैं. 

पत्नी संग बवाल और फिर मैच फिक्सिंग के आरोप

मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां से साल 2014 में शादी रचाई थी और ये चार साल शमी के लिए बेहद अच्छे गए थे. लेकिन 4 बार कुछ ऐसा हुआ कि दोनों मियां-बीवी के अलग रहने की नौबत आ गई. हसीन जहां ने शमी पर घरेलु हिंसा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, मारपीट और मैच फिक्सिंग जैसे कई बड़े और गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद शमी काफी डिस्प्रेशन में चले गए थे और तभी सुसाइड करने की सोची थी. हालांकि बाद में उन्हें इस आरोप से क्लीन चिट मिल गई थी. हालांकि अब शमी हसीन जहां को 1 लाख 30 हजार रुपये देने होते हैं और साथ ही वो 80 हजार अपनी बेटी का गुजारा भत्ता देते हैं.

तीन बार आ चुका है सुसाइड ख्याल

मोहम्मद शमी ने काफी समय पहले खुद बताया था कि उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि तीन बार सुसाइड करने की सोची थी. इतना ही नहीं शमी के बहुत अच्छे दोस्त ने भी इसका खुलासा किया था कि शमी ने आत्महत्या करने की सोची थी. उनके दोस्त ने बताया था कि शमी देर रात 19वें फ्लोर की बालकनी पर अकेले खड़े थे. हालांकि शमी ने अपनी सोच बदली और दोबारा लाइफ में वापसी की. शमी ने अपने दमदार प्रदर्शन से लाखों लोगों के दिल जीतते रहते हैं. 


यह भी पढ़ें- 'मैं RCB को पहली बार IPL ट्रॉफी दिलाऊंगा...' 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज का बड़ा बयान  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement