Advertisement

Mohammad Shami Wife Hasin Jahan Video: शमी की पत्नी हसीन जहां को पसंद नहीं देश का नाम, डांस वीडियो में पीएम से की अपील 

Hasin Jahan Dance Video: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां (Shami Wife Hasin Jahan Dance Video) खबरों में बने रहने के लिए कुछ न कुछ अलग करती रहती हैं. अब उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में हसीन पीएम मोदी और गृहमंत्री से देश का नाम बदलने की मांग कर रही हैं. 

Mohammad Shami Wife Hasin Jahan Video: शमी की पत्नी हसीन जहां को पसंद नहीं देश का नाम, डांस वीडियो में पीएम से की अपील 

Hasin Jahan Dance Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती है. हाल ही में हसीन जहां (Hasin Jahan) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डांस कर रही हैं. डांस करते हुए वह पीएम मोदी से अपील करती हैं कि देश का नाम इंडिया नहीं होना चाहिए बल्कि भारत या हिंदुस्तान ही होना चाहिए. कुछ दिन पहले ही उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि शमी अपनी बेटी का भी ख्याल नहीं रखते हैं और बर्थडे तक पर सस्ते फुटपाथ के कपड़े भेजे थे. 

Hasin Jahan Dance Video Viral 
हसीन जहां इस वक्त अपने एक्टिंग करियर में बिजी हैं और जल्द ही उनकी बांग्ला फिल्म रिलीज होने वाली है. डांस करते हुए उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया है जिस पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. हसीन जहां डांस करते हुए पीएम मोदी से कहती हैं कि देश का नाम इंडिया नहीं होना चाहिए. देश का नाम तो भारत या हिंदुस्तान ही होना चाहिए. 

वीडियो के साथ उन्होंने मैसेज भी लिखा है. उन्होंने लिखा, 'हमारा देश, हमारा सम्मान, आई लव भारत. हमारे देश का नाम तो सिर्फ हिन्दुस्तान या भारत ही होना चाहिए.' इसके बाद वह पीएम से अपील करती हैं कि माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय गृह मंत्री जी से दरख्वास्त है कि इंडिया नाम चेंज कर दीजिए. पूरी दुनिया हमारे देश को भारत या हिन्दुस्तान ही कहे न कि इंडिया. 

यह भी पढ़ें: Independence Day 2022: 3 वर्ल्ड कप, ओलंपिक मेडल...आजादी के बाद खेलों से आए ये 10 बेशकीमती पल

शमी पर लगाए थे गंभीर आरोप 
हसीन जहां और मोहम्मद शमी का अभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं हुआ है लेकिन दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं. दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाया था कि वह अपनी बेटी का ख्याल नहीं रखते हैं. उन्होंने कहा था कि शमी करोड़ों कमाते हैं लेकिन बर्थडे पर बेटी को फुटपाथ से खरीदे सस्ते कपड़े भेजे थे. 

हसीन जहां ने यह भी कहा कि जबसे वह अलग हुई हैं शमी ने कभी उनकी बेटी की परवरिश में मदद नहीं की है. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी हमेशा अपने डैडी के बारे में पूछती है लेकिन शमी कभी फोन या मैसेज नहीं करते हैं. 

यह भी पढ़ें: रोजर फेडरर ने निभाया बच्चे से किया 'पिंकी प्रॉमिस', वीडियो देख आप भी हो जाएंगे फैन

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement