Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया लिए बुरी खबर, शमी इस वजह से हो सकते हैं बाहर

South Africa vs India Test Series 2023-24: वनडे वर्ल्डकप में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया लिए बुरी खबर, शमी इस वजह से हो सकते हैं बाहर

mohammad Shami unlikely to play test series against south africa undergoing treatment of ankle injury 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं. शमी इस समय एंकल इंजरी के ट्रीममेंट से गुजर रहे हैं और अगर वह सीरीज के पहले पूरी तरह फिच नहीं तो टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा. शमी ने हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्डकप 2023 में शानदार गेंदबाजी की थी और सिर्फ 7 मैच में ही 24 विकेट चटका दिए थे. टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इस समय एंकल इंजरी से जूझ रहे हैं और उनके इस सीरीज में खेलने की संभावना कम लग रही है. 

ये भी पढ़ें: कौन होगा KKR का कप्तान, फ्रेंचाइजी ने IPL 2024 से पहले कर दिया ऐलान  

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरे है. क्रिकेट की इन दो ताकतवर टीमों के बीच मुकाबला देखने के लिए सभी उत्साहित हैं. दोनों टीमों का एक बेहतरीन क्रिकेट इतिहास है और दोनों टीमों के बीच कुछ ऐसे मुकाबले हुए हैं जो यादगार बन गए हैं. अपने आक्रामक खेल शैली के लिए मशहूर दक्षिण अफ्रीकी टीम का नेतृत्व तेंबा बवुमा करेंगे तो भारतीय टीम की कमान संभालने के लिए रोहित शर्मा की फिर से टीम इंडिया में वापसी होगी. दोनों टीमें के पास एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है, जिसमें दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शामिल हैं. 

कौन होगा शमी का विकल्प?

भारतीय टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं तो गेंदबाजी की अगुवाई बुमराह और सिराज करेंगे. हालांकि शमी अगर इस सीरीज में खेलते हैं तो टीम की ताकत और बढ़ जाएगी. भारत ने कभी भी साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में टीम इंडिया इस बार इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. शमी की अनुपस्थिति की वजह से मुकेश कुमार को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है, जो पहले ही काफी प्रभावित कर चुके हैं.

ऐसा रहा है शमी का टेस्ट रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी का वनडे की तरह टेस्ट में भी रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने 64 टेस्ट की 122 पारियों में 229 विकेट चटकाए हैं. शमी ने इस दौरान 6 बार 5 विकेट हॉल हासिल किया है. साल 2013 में कोलकाता के इडेन गार्डेंस में उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला और आखिरी बार वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते नजर आए थे.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement