Advertisement

MI vs KKR Weather Report: एमआई-केकेआर मैच में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसा है मुंबई का मौसम

MI vs KKR Weather Report: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई में 31 मार्च को मुकाबला खेला जाएगा. आप यहां मौसम का हाल जान सकते हैं.

Latest News
MI vs KKR Weather Report: एमआई-केकेआर मैच में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसा है मुंबई का मौसम

MI vs KKR Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 31 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई की टीम को आईपीएल 2025 की अपनी पहली जीत की तलाश है. वहीं केकेआर अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है. टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही शानदार फॉर्म हैं. हालांकि एमआई के न बल्लेबाज और न ही गेंदबाज फॉर्म में हैं. ऐसे में एमआई के लिए जीत आसान नहीं होने वाली है. लेकिन मुंबई को उसके घर पर हराना केकेआर के लिए आसान नहीं होगा और ना ही मुंबई के लिए जीत इतनी आसान होगी. हालांकि फैंस के दिल में डर है कि क्या एमआई और केकेआर मैच में बारिश अपनी खलल डालेगी? आइए जानते हैं कि मैच के दौरान मौसम का हाल कैसा रहेगा.

मुंबई के मौसम का हाल

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 31 मार्च को मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. मैच के दौरान मुंबई में गर्मी रहने की उम्मीद है. वेदर रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में मैच के समय बारश होने का कोई खतरा नहीं है. यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है. उस समय तापमान 30 डिग्री से लेकर 35 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. हालांकि खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा. वैसे-वैसे ह्यूमिडिटी का स्तर भी बढ़ जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो सकती है.

वानखेड़े की पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2025 में पहली बार वानखेड़े स्टेडियम में कोई मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर बल्लेबाज का बल्ला खूब बोलता है. लेकिन मैच के शुरूआत में तेज गेंदबाज के लिए भी मदद रहती है. हालांकि यहां पर खूब रन बनते हैं. क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम की बाउंड्रियां काफी छोटी है. ऐसे में ये मैदान बल्लेबाजों के लिए जन्नत माना जाता है. यहां पर गेंदबाजों को विकेट के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. 

मुंबई इंडियंस टीम

सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पांड्या(कप्तान), नमन धीर, राज बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, लिज़ाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू और मुजीब उर रहमान.

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, वेंकटेश अय्यर, मोइन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्टजे और स्पेंसर जॉनसन.

यह भी पढ़ें- 'समय पर नहीं मिलता CPR तो बचना मुश्किल था...' हार्ट अटैक से जान बचने के बाद Tamim

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement