Advertisement

आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, शुरू के मुकाबलों से बाहर रहेगा ये स्टार खिलाड़ी

Jasprit Bumraj Injury, IPL 2025: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले एख बड़ा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों को मिस कर सकते हैं.

Latest News
आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, शुरू के मुकाबलों से बाहर रहेगा ये स्टार खिलाड़ी

Mumbai Indians-IPL 2025

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी को कुछ और वक्त लग सकता है. दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है. ऐसे में लग रहा था कि बुमराह भी मुंबई इंडियंस के लिए पहले मैच से खेलते हुए नजर आएंगे. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने इसका खुलासा किया है. आइए जानते हैं कि वो मुंबई इंडियंस के शिविर से कब तक जुड़ सकते हैं. 

मुंबई इंडियंस को आईपीए 2025 से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों को मिस कर सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "जसप्रीत बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है. इतना ही नहीं उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी भी शुरू कर दी है. हालांकि इसकी संभावना कम है कि वो आईपीएल में शुरुआत में गेंदबाजी कर पाएंगे. लेकिन बुमराह अप्रैल के पहले हफ्ते में वापसी कर सकते हैं." 

उन्होंने आगे कहा, "मेडिकल टीम बुमराह के कार्यभार को धीरे-धीरे बढ़ाएगी. जब तक वो कुछ दिनों तक बिना किसी परेशानी के पूरी तरह गेंदबाजी के लिए सक्षम नहीं हो जाते हैं. इससे पहले मेडिकल टीम मंजूरी नहीं देगी."  बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी यानी 5वें मुकाबले के दौरान बुमराह को चोट लगी थी, जिसके बाद बीच मुकाबले को वो मैदान से बाहर हो गए थे. 

कब से होगी आईपीएल 2025 की शुरुआत? 

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाली है. इस बार लीग का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. वहीं इस लीग का आखिरी यानी फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement