Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Messi Video: लिटिल फैन को भगा रहे थे गार्ड, मेसी ने देखा तो किया कुछ ऐसा कि लोग कह रहे, 'स्टार हो तो ऐसा'

Messi Viral Video: फुटबॉलर मेसी के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने, उनसे मिलने के लिए बेकरार रहते हैं. मेसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़कर सेल्फी लेना चाहता है. इस क्यूट फैन के लिए स्टार फुटबॉलर ने जो किया उसकी खूब तारीफ हो रही है. 

 Messi Video: लिटिल फैन को भगा रहे थे गार्ड, मेसी ने देखा तो किया कुछ ऐसा कि लोग कह रहे, 'स्टार हो तो ऐसा'

Messi Liitle Fan Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्पोर्ट्स स्टार्स के फैन कभी-कभी कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी खूब चर्चा होती है. अपने फेवरेट सितारे के ऑटोग्राफ या सेल्फी के लिए कुछ फैंस तो जोखिम भी उठाते हैं. ऐसा ही कुछ एक लिटिल फैन ने फुटबॉलर मेसी से मिलने और सेल्फी लेने के लिए किया है. सुरक्षा घेरे को तोड़कर पहुंचे इस बच्चे को मेसी ने निराश नहीं किया. स्टार फुटबॉलर की यह सादगी फैंस को खूब पसंद आ रही है और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Paris Saint-Germain Vs Nantes मैच का है वीडियो
पेरिस सेंट-जर्मेन और नांतेस के बीच मैच के बाद मेसी सुरक्षाकर्मियों के साथ मैदान से जा रहे थे. उसी दौरान एक बच्चा सुरक्षा घेरे को तोड़कर मेसी के पास जाने की कोशिश कर रहा था. सुरक्षाकर्मियों ने उसे जबरन पकड़ लिया था. मेसी ने जब उसे देखा तो उसे बुलाया और फिर उसके साथ सेल्फी भी ली थी.  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

अपने चहेते सुपरस्टार से मिलकर बच्चा काफी खुश था और उसके चेहरे पर खुशी झलक रही थी. इस दौरान मेसी लगातार हंस रहे थे और सेल्फी लेने में उन्होंने बच्चे की काफी मदद भी की थी. फैंस मेसी को सुपरस्टार खिलाड़ी होने के साथ-साथ अच्छे व्यवहार के लिए काफी पसंद कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2022: आज भारतीय दल का ऐसा है शेड्यूल, इन खेलों में है पदक की उम्मीद

FIFA WC है फुटबॉलर का अगला लक्ष्य

सालों तक बार्सिलोना से जुड़े रहने के बाद मेसी ने पिछले साल ही  PSG से नाता जोड़ा है. अब तक इस क्लब के लिए उन्होंने 2 ट्रॉफी जीती हैं. 35 साल के मेसी से फैंस का अगला निशाना फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के लिए ट्रॉफी जीतने पर है. अब तक मेसी के खाते में वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं है.

माना जा रहा है कि यह फीफा वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है क्योंकि 2026 तक वह 39 साल के हो जाएंगे और शायद तब उनकी फिटनेस वैसी न बचे. मेसी खुद भी कई इंटरव्यू में देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने को अपना सपना बता चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: CWG 2022: Gold पे Gold... लॉन बॉल और टेबल टेनिस में गोल्ड के बाद वेटिलिफ्टिंग में भारत को मिला सिल्वर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement