Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

एमसीजी ने ​याद दिलाया सचिन-विराट का 'मेलबर्न मोमेंट', 26 की उम्र में किया था दोनों ने एक ही कारनामा

MCG की स्क्रीन पर सचिन-विराट का मेलबर्न कनेक्शन का जिक्र हुआ, दोनों ने 26 की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1,000 रन पूरे किए थे. 

एमसीजी ने ​याद दिलाया सचिन-विराट का 'मेलबर्न मोमेंट', 26 की उम्र में किया था दोनों ने एक ही कारनामा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत-पाकिस्तान (India Vs Pakistan) का मुकाबला हो और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. विराट कोहली (Virat Kohli) ने पचासा जड़ा तो सभी को ​सचिन तेंदुलकर की याद आ गई और खबर सामने आ गई कि विराट ने वर्ल्ड कप में सचिन का सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैसे खुद मलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ने भी मैच के दौरान विराट और सचिन के कनेक्शन को याद किया. आपको बता दें कि सचिन और विराट दोनों का ही ऑ​स्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एमसीजी ने सचिन विराट के किस मेलबर्न कनेक्शन को याद किया है. 

एमसीजी की बड़ी स्क्रीन पर क्या दिखाया गया?
पाकिस्तान की पारी का 18 ओवर चल रहा था और स्क्रीन पर सचिन और विराट के मेलबर्न कनेक्शन को याद किया जा रहा था. जिस पर लिखा था क्या आपको पता है कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपने 1,000 रन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सेम तारीख 26 दिसंबर को सेम एज 26 वर्ष, सेम इनिंग 19 और सेम 5 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी के साथ पूरे किए थे. दोनों ही खिलाडिय़ों ने दो अलग-अलग ऑस्ट्रेलियाई टीमों के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.

MCG

82 रन की बेहतरीन पारी 
आज भारत ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया और पाकिस्तान ने 20 ओवर 159 रन बनाए. जवाब में भारत के 31 रन पर चार विकेट गिर गए. उसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांडया के साथ 100 रन से ज्यादा की साझेदारी की. विराट कोहली ने नाबाद रहते हुए 53 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के जड़े. मैच के बाद उन्होंने इस पारी को सबसे बेहतरीन करार दिया. इससे पहले उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 82 रन की पारी को बेहतरीन बताया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement