Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मैदान पर कर दी ऐसी हरकत, पड़ने लगी गालियां, जानें पूरा मामला

Matthew Wade-Mark Wood: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मैथ्यू वेड ने मैदान पर कर दी शर्मनाक हरकत, हो रही है आलोचना.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने मैदान पर कर दी ऐसी हरकत, पड़ने लगी गालियां, जानें पूरा मामला

matthew wade mark wood,

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रविवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला T20I मुकाबला खेला गया. दो मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 8 रन से मुकाबला जीतकर 1-0 से बढ़त बना ली. इस मैच में जब मैथ्यू वेड (Matthew Wade) बल्लेबाजी कर रहे थे तो वह मार्क वुड (Mark Wood) से उलझ गए. जिसके बाद दोनों की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. ऑस्ट्रेलिया 209 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. पारी के 17वें ओवर में वेड (Wade) ने वुड (Wood) की गेंद पर पुल किया और गेंद सीधे हवा में चली गई. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्ट्राइकर छोर की ओर दौड़े और कैच लेने की कोशिश की, लेकिन वेड ने वापस क्रीज की ओर मुड़ते हुए अपना हाथ बढ़ाया और वुड को गेंद तक पहुंचने से रोक दिया. जिसकी वजह से वो कैच और रन आउट होने से बच गए.

इस मुकाबले में मैथ्यू वेड आखिरी ओवर में आउट हो गए और इंग्लैंड ने 8 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड वे कप्तान जॉस बटलर के 68 और एलेक्स हेल्स के 84 रनों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर इंग्लैंड ने 208 रन बनाए. 209 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 200 रन ही बना सकी. दूसरा मुकाबला 12 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा. 

श-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement