Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

मनु भाकर और डी गुकेश सहित 4 को मिला खेल रत्न पुरस्कार, इन 32 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दिया अर्जुन अवॉर्ड

पेरिस ओलंपिक 2024 में 2 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा है. उनके अलावा डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न का पुरस्कार मिला है.

मनु भाकर और डी गुकेश सहित 4 को मिला खेल रत्न पुरस्कार, इन 32 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दिया अर्जुन अवॉर्ड
Add DNA as a Preferred Source

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने 2 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था. जिसकी वजह से उनको सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा है.

उनके अलावा डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न से राष्ट्रपति ने नवाजा है. मीडिया में ऐसी खबरें चल थी कि मनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिलेगा. जिसपर मनु ने अपनी नाराजगी जताई थी. 

मनु और हरमनप्रीत सहित 4 को मिला खेल रत्न पुरस्कार

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने 2 मेडल जीतकर भारत का गर्व सिर से ऊंचा कर दिया था. उनको टोक्यो ओलंपिक में निराशा हाथ लगी थी. वो भारत के इतिहास की पहली खिलाड़ी बनी थी. जिन्होंने एक ओलंपिक में 2 मेडल अपने नाम किया हो. वही गुकेश ने हाल ही में विश्व चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता था.

 

वो मात्र 19 साल की उम्र में ये ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. गुकेश ने फाइनल मैच में  डिंग लिरेन  को हराकर खिताब जीता था. वो ऐसा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे. जबकि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. ये भारत का लगातार दूसरा कांस्य पदक था. 

 

अन्‍नू रानी और ज्‍योति यारराजी, मुक्‍केबाज नीतू और स्‍वीटी, पैरा तीरंदाज राकेश कुमार सहित 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया. 
 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement