Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Mamata के मंत्री ने पहले जड़ा शतक फिर मैदान से ही पत्नी को भेजा लव लेटर

Mamata Banerjee की सरकार में खेल मंत्री मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी में बंगाल की ओर से तूफानी पारी खेली है.

Mamata के मंत्री ने पहले जड़ा शतक फिर मैदान से ही पत्नी को भेजा लव लेटर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक क्रिकेटर जिसने करियर से संन्यास लिया और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी (TMC) के झंडे तले चुनाव लड़ा और खेल मंत्री बनकर वहीं क्रिकेटर  मंत्रालय की फाइलें भी देख रहा है और अपना क्रिकेट करियर भी दोबारा शुरू कर चुका है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) हैं जो कि ममता सरकार (Mamata Government)में खेल मंत्री हैं और इस समय उन्होंने रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रखा है. 

दरअसल, पश्चिम बंगाल की रणजी टीम के अनुभवी खिलाड़ी और राज्य के खेल मंत्री मनोज तिवारी बल्लेबाजी में इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड में लगातार दूसरे मैच में उन्होंने शतक लगाया है. मनोज ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 211 गेंद पर उन्होंने 102 रन बनाए. इससे पहले झारखंड के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में 73 और 136 रनों की पारी खेली थी. 

खास बात यह है कि मनोज तिवारी ने शतक लगाकर मैदान पर अपने इश्क का इजहार किया. उन्होंने शतक लगाकर अपनी जेब से एक खत निकाला जिस पर पत्नी सुष्मिता के साथ-साथ उनके बच्चों का नाम लिखा हुआ था. पर्ची पर दिल की तस्वीर भी थी. उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो गया है. 

India vs South Africa: 82 रन से जीती भारतीय क्रिकेट टीम, 2-2 से बराबर हुई सीरीज

आपको बता दें कि मनोज मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच के दूसरे दिन 84 रन पर नाबाद रहे थे. उन्होंने अपना 29वां शतक तीसरे दिन पूरा किया था. मनोज को दूसरे छोर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से आईपीएल में खेलने वाले शाहबाज अहमद का साथ मिला था. अहमद ने 116 रन की पारी खेली और मनोज तिवारी ने दूसरी ओर लगातार अपना दूसरा शतक जड़ा. 

Aanchal Thakur ने फिर बनाया कीर्तिमान, स्विट्जरलैंड की Breithorn चोटी की फतह
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement