Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Luka Modric: लुका मोड्रिक का बड़ा ऐलान, विश्व कप के बाद रियल मैड्रिड को कहेंगे अलविदा

क्रोएशिया के एक महान फुटबॉलर लुका मोड्रिक ने फीफा विश्व कप से पहले रियल मैड्रिड छोड़ने की घोषणा कर दी है. वो विश्व कप के बाद रियल मैड्रिड का हिस्सा नहीं रहेंगे.

Latest News
Luka Modric: लुका मोड्रिक का बड़ा ऐलान, विश्व कप के बाद रियल मैड्रिड को कहेंगे अलविदा
Add DNA as a Preferred Source

क्रोएशिया के एक महान फुटबॉलर लुका मोड्रिक ने फीफा क्लब विश्व कप के पहले ही बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने घोषणा कर दी है कि वो विश्व कप के बाद रियल मैड्रिड छोड़ देंगे.  लुका साल 2012 से रियल मैड्रिड के मिडफील्ड की धड़कन रहे हैं.  लुका मोड्रिक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इस बात का ऐलान किया. जिसमें उन्होंने उस युग को समाप्त कर दिया. जिसने उन्हें क्लब के शानदार इतिहास में सबसे शानदार खिलाड़ी बनते देखा. 

मोड्रिक का सैंटियागो बर्नब्यू में अंतिम मैच इस शनिवार को रियल सोसिएदाद के खिलाफ़ होगा. जो मैड्रिड का इस सीजन का अंतिम ला लीगा मैच होगा. जबकि लुका मोड्रिक ने पुष्टि की है कि वह अगले महीने संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले क्लब विश्व कप अभियान के लिए टीम के साथ बने रहेंगे.

लुका मोड्रिक ने अपने पोस्ट में लिखा कि समय आ गया है. वह क्षण जो मैं कभी नहीं आना चाहता था. लेकिन यह फुटबॉल है, और जीवन में, हर चीज की शुरुआत और अंत होता है. मोड्रिक ने लिखा कि रियल मैड्रिड के लिए खेलना एक फुटबॉल खिलाड़ी और एक व्यक्ति के रूप में मेरे जीवन को बदल गया. मुझे इतिहास के सर्वश्रेष्ठ क्लब के सबसे सफल युगों में से एक का हिस्सा होने पर गर्व है. 


साल 2012 में टोटेनहम हॉटस्पर से आने वाले मोड्रिक ने रियल मैड्रिड की इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया. जिसमें रिकॉर्ड छह यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब और चार ला लीगा क्राउन शामिल हैं. उन्होंने मेसी और रोनाल्डो को पीछे छोड़ कर साल 2018 में  बैलोन डी'ओर जीता. 
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement